फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब बॉडी कैमरों से लैस होगी दून पुलिस

अब बॉडी कैमरों से लैस होगी दून पुलिस

Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अब बॉडी कैमरों से लैस होगी दून पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीपीयू की तरह पुलिस के जवान भी अब बॉडी कैमरों से लैस होंगे। जल्द पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी कैमरे खरीदे जाएंगे। एसएसपी के मुताबिक बॉडी कैमरे और सीसीटीवी कैमरों की खरीद के लिए ओएनजीसी से एमओयू हुआ है। इसके लिए पुलिस को 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
धरना एवं प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्डिंग के लिए अलग से किसी पुलिसकर्मी को तैनात किया जाता है। कई बार पुलिसकर्मी अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब प्रदर्शन या किसी अन्य मौकों पर पुलिस के साथ अभद्रता होती है और फिर पुलिस पर आरोप लगते हैं। इसी तरह के मामले अन्य क्राइम सीन में भी सामने आते हैं। इन्हीं सब को देखते हुए अब पुलिसकर्मियों को भी बॉडी कैमरे दिए जाएंगे। ये कैमरे उनकी वर्दी पर टंगे होंगे, जिससे घटना के वक्त हर बात रिकॉर्ड की जा सकेगी।
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि ओएनजीसी ने जनपद पुलिस के साथ इसके एमओयू साइन किया है। इसके तहत 10 लाख रुपये जिला पुलिस को दिए जा रहे हैं। इनमें से सीसीटीवी कैमरे भी खरीदे जाएंगे। हालांकि, ज्यादातर रकम से बॉडी कैमरों की खरीद की जानी है। एसएसपी ने फिलहाल कैमरों की संख्या का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कैमरों की संख्या का निर्धारण किया जाएगा। ये कैमरे सभी थानों और चौकियों की पुलिस को दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed