फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मनचलों का दुस्साहस, युवती से छेड़छाड़ कर मुंह पकड़ा

मनचलों का दुस्साहस, युवती से छेड़छाड़ कर मुंह पकड़ा

Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मनचलों का दुस्साहस, युवती से छेड़छाड़ कर मुंह पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बहन के साथ कु त्ते को घुमाने निकली एक युवती से टाटा सूमो सवार दो युवकों ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर युवती का मुंह दबोच लिया। हालांकि परिजनों और आसपास के लोगों को जुटता देख मनचले भाग निकले। वहीं बसों में महिलाओं की सुरक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस मनचलों को पकड़ना तो दूर अभी तक उन्हें चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
कैंट कोतवाली क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात 23 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई। इसी क्षेत्र के एक बिजनेसमैन की दो बेटियां अपने कुत्ते को घुमाने निकली थीं। इसी बीच टाटा सूमो में आए दो युवकों ने एक युवती से फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर एक युवक ने युवती का मुंह पकड़ लिया। यह देख युवती की बहन भी मनचलों के विरोध करने लगी। इसी शोर-शराबे के बीच परिजन और आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को आता देख दोनों युवक सूमो में सवार होकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस की तरफ से 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि मनचलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा के लापता होने की सूचना से हड़कंप ; वसंत विहार क्षेत्र के एक स्कूल की छात्रा के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। छात्रा घर पहुंची तो पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली। पुलिस को शनिवार दोपहर के समय सूचना मिली कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक छात्रा लापता हो गई है। आननफानन पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि मां के देर से स्कूल पहुंचने के कारण छात्रा पैदल ही घर के लिए चल दी थी, जिससे उसे पहुंचने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed