फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने लगाई बीएड की फर्जी डिग्री

इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने लगाई बीएड की फर्जी डिग्री

Fri, 15 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने लगाई बीएड की फर्जी डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अमान्य और जाली डिग्री के बल पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने के मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब एक इंटर कॉलेज का मामला भी पकड़ा है। मामला पौड़ी गढ़वाल के एक इंटर कॉलेज का है, जहां के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता की बीएड की डिग्री ही फर्जी पाई गई है। एसआईटी ने प्रवक्ता के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की सिफारिश की है।

अमर उजाला के महाअभियान फर्जी डिग्री-असली नौकरी, पर शासन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी अब तक फर्जी तरीके से भर्ती हुए 40 शिक्षकों के नामों का खुलासा कर चुकी है। एसआईटी प्रभारी एएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बीते दिनों जनपद पौड़ी गढ़वाल के जनता इंटर कॉलेज नवाली के प्रवक्ता महेशपाल के बारे में बीएड की फर्जी डिग्री लगाने की शिकायत मिली थी। महेशपाल की नियुक्ति बतौर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के रूप में 12 नवंबर 2016 को हुई थी। महेश पाल ने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बीएड की डिग्री प्रस्तुत की थी। जांच में यह बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। इसके लिए एसआईटी की टीम ने विश्वविद्यालय से भी इस आरोप की पुष्टि कराई। इसी आधार पर महेशपाल के खिलाफ विभागीय और विधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed