फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑपरेशन शिनाख्त में 42 दिन में हुई 31 शवों की पहचान

ऑपरेशन शिनाख्त में 42 दिन में हुई 31 शवों की पहचान

Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन शिनाख्त में 42 दिन में हुई 31 शवों की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य में अब तक कुल 36 शवों की पहचान की जा चुकी है। इनमें 31 पुरुष और पांच महिलाओं के शव हैं। इसके अलावा अभियान के दौरान 204 गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान भी हुई।

यह जानकारी बुधवार को अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने साझा किए और सर्वोत्तम कार्य करने वाली पौड़ी गढ़वाल की टीम को पुरस्कृत भी किया। ऑपरेशन शिनाख्त की शुरुआत बीती एक मई को हुई थी। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के अनुसार एक मई से 12 जून तक की अवधि में कुल 36 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक शव पौड़ी गढ़वाल जनपद में पहचाने गए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अज्ञात शवों की शिनाख्त पंचायतनामा में कपड़े, निशान, टैटू आदि की जानकारी भरने के निर्देश अधिकारियों दिए। इसके अलावा शवों का एक विशेष कोण से फोटो लिया जाए ताकि उसकी पहचान कराने में आसानी हो। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने पौड़ी गढ़वाल के निरीक्षक मनोज मैनवाल और सदस्य उपनिरीक्षक कृपाल सिंह को 2500-2500 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी प्रिया प्रियदर्शनी, एसपी क्राइम हरिद्वार टीसी मंजूनाथ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed