फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेल्फी की हाजिरी 50 लाख के प्रस्ताव में अटकी

सेल्फी की हाजिरी 50 लाख के प्रस्ताव में अटकी

Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी की हाजिरी 50 लाख के प्रस्ताव में अटकी
सेल्फी की हाजिरी 50 लाख के प्रस्ताव में अटकी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर हाजिरी लगाने की योजना रख-रखाव के 12 लाख रुपये सालाना बजट में अटक रही है। इसके साथ कंपनी के सॉफ्टवेयर बनाने के लिए 38 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजे जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के 50 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजे जाने के बाद फाइल जहां की तहां रुक गई है। इसे निदेशक, महानिदेशक और सचिव को नहीं भेजा गया है।
मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर हाजिरी लगाने संबंधी उज्जवल एप का प्रस्तुतिकरण पिछले दिनों सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की बैठक में किया गया था। यह प्रस्तुतिकरण हरिद्वार के उप शिक्षाधिकारी बृजपाल राठौर ने किया। इसे लागू करने के लिए मंत्री ने सहमति भी जता दी। उसके बाद राठौर को निदेशालय में एक चैंबर आवंटित कर दिया गया। इसके साथ ही निदेशालय के अधिकारियों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

यह कहा गया था कि अधिकारियों के प्रशिक्षण लेने के बाद जिलों और ब्लाकों के अधिकारियों और बाद शिक्षकों को सेल्फी लोड करके हाजिरी लगाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसी बीच कंसलटेंसी करने वाली कंपनी ने एप और इसके रख-रखाव के संबंध में 50 लाख का प्रस्ताव भेज दिया। रख-रखाव का सालाना खर्च 12 लाख रुपये बताया गया। बजट प्रस्ताव को लेकर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। आला अधिकारियों तक जब बात पहुंची तो तो फिलहाल फाइल रोके रखने के लिए कहा। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने पूछने पर बताया कि अगर ऐसा है तो एप का बजट बहुत अधिक बताया जा रहा है। इतने अधिक बजट को स्वीकारना मुश्किल है। विभाग के पास अपना पोर्टल है जिस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed