फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime Wife opposes husband second marriage brother-in-law assaults sister-in-law Roorkee Uttarakhand news

Roorkee: पति की दूसरी शादी रोकने पहुंची पत्नी तो ससुराल वाले बने जालिम, देवर ने की बदसलूकी की सारी हदें पार

Thu, 22 Dec 2022 10:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 10:40 AM IST
सार

महिला को जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर ली है। यह खबर सुनने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची। लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
crime Wife opposes husband second marriage brother-in-law assaults sister-in-law Roorkee Uttarakhand news
भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला के देवर ने अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सहारनपुर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर बताया कि उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन


पति और ससुराल के लोगों से विवाद के चलते वह काफी समय से सहारनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची। लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर आज फैसला सुना सकती है अदालत, चार्जशीट पर होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मंगलवार को वह सहारनपुर लौट रही थी कि इसी दौरान रास्ते में पनियाला रोड पर देवर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उस पर पिस्टल तान दिया और इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed