फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crime Recovery of one lakh from contractor in name of Vishnoi gang Uttarakhand news in hindi

Dehradun: विश्नोई गैंग के नाम पर ठेकेदार से वसूली एक लाख की रंगदारी, न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

Mon, 23 Jan 2023 01:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 01:08 PM IST
सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपी के विश्नोई गैंग से होने के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कुख्यात गैंग के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित कालसी क्षेत्र निवासी हैं और ए क्लास के ठेकेदार हैं। उन्हें पिछले दिनों एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताया।

विज्ञापन
Crime Recovery of one lakh from contractor in name of Vishnoi gang Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर एक बदमाश ने ठेकेदार से एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल ली। आरोपी ने ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को पता चला तो आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पीड़ित कालसी क्षेत्र निवासी हैं और ए क्लास के ठेकेदार हैं। उन्हें पिछले दिनों एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। लगातार दो महीने से उन्हें फोन किया जा रहा था। एक बार डर के मारे ठेकेदार ने आरोपी को एक लाख रुपये दे दिए।

विज्ञापन


बावजूद इसके उसने फोन करना बंद नहीं किया। लिहाजा तंग आकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता करना शुरू किया। कालसी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। वह नंबर किसी मनोज नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था। इसकी लोकेशन निकाली गई तो यह आगरा के रकाबगंज में आई। पुलिस टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। आरोपी को रकाबगंज से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पता कर रहे आपराधिक इतिहास
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी नरहौली, हेवरा, इटावा, सैफई उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ठेकेदार के बारे में करीब दो माह पहले पता किया था। पता चला था कि वह ए क्लास के ठेकेदार हैं और उनके पास काफी पैसा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की तारीफ कर हरीश रावत ने चौंकाया, सुर्खियों में प्रतिद्वंद्वियों को लेकर दिया ये बयान

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के विश्नोई गैंग से होने के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कुख्यात गैंग के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी मनाेज के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। अंदेशा है कि वह उत्तर प्रदेश की किसी गैंग से जुड़ा हो सकता है। उसने एक लाख रुपये जिस खाते में जमा कराए थे, उसे फ्रीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed