Haridwar News: घर में ही प्रिंटर लगाकर नकली नोट छाप रहा था शातिर, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
घर पर ही प्रिंटर लगाकर नकली नोट छाप रहे शातिर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। हरिद्वार में नकली नोट छापे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। घर पर सौ-दो सौ के नोट छाप रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में बुधवार को नकली नोट छाप रहे एक शातिर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने 29 हजार 800 के नकली नोट के साथ तस्कर को ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार किया। आरोपी 100 और 200 रुपये के नकली नोट छाप रहा था।
गुरुवार को पुलिस को नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो खबर सही निकली। आरोपी नरेश कुमार सैनी ग्राम खलीलपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर हाल निवासी मोहल्ला धीरवाली थाना ज्वालापुर को पकड़ा गया। आरोपी के घर से कलर प्रिंटर और एक डाय बरामद हुई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आयकर विभाग की कार्रवाई से उड़ी उद्योगपतियों की नींद, देहरादून- ऋषिकेश में कई ठिकानों पर मारे छापे
आरोपी घर से ही कलर प्रिंटर से नोट छाप रहा था। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने पर 100 और 200 के नोट पर दुकानदार को शक हुआ और उसने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।