{"_id":"6564626c6e09e1b4de04db1a","slug":"crime-in-dehradun-person-murdered-by-slitting-his-throat-near-bhandari-bagh-flyover-uttarakhand-news-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, पति का हाल देख कांप गई पत्नी की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास गला रेतकर व्यक्ति की हत्या, पति का हाल देख कांप गई पत्नी की रूह
Mon, 27 Nov 2023 03:18 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 Nov 2023 03:18 PM IST
सार
लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर महिला भी वहां शव देखने चली गई। वहां देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था।
विज्ञापन
मृतक शंभू इसी मकान पर किराए पर रहता था।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी की सुरंग पर शिव कृपा: दिखी आकृति...लोग बोले- मजदूरों की रक्षा करने आ गए भोलेनाथ
विज्ञापन
सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे।