फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket association of uttarakhand secretary election voting and Result today

सीएयू चुनाव: महिम वर्मा बने बोर्ड के नए सचिव, जल्द छोड़ सकते हैं बीसीसीआई उपाध्यक्ष का पद

Sun, 08 Mar 2020 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Mar 2020 07:11 PM IST
सार

  • 52 वोटों में 32 वोट महिम के समर्थन में पड़े, गुसाईं को मिले 14 वोट, सीएयू सचिव की दूसरी पारी शुरू करेंगे महिम
  • जल्द छोड़ सकते हैं बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद
  • महिम की जीत में पिता पीसी वर्मा की बड़ी भूमिका, प्रतिद्वंदियों ने हाथ मिलाया, लेकिन नहीं आया काम

विज्ञापन
Cricket association of uttarakhand secretary election voting and Result today
जीत का जश्न मनाते माहिम वर्मा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव पद के चुनाव में बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल 52 वोटों में 32 वोट महिम के समर्थन में पड़े। संजय गुसाईं को महज 14 वोट पड़े और 6 वोट खराब पाए गए। महिम अब जल्द बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह 11:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र के बाहर महिम वर्मा और संजय गुसाईं के समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला। दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। सीएयू के सदस्यों के अलावा डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


तीन बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद चुनाव अधिकारी सुवर्द्धन ने परिणाम घोषित किए। महिम वर्मा की जीत की जानकारी मिलते ही महिम के समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। महिम के पिता पीसी वर्मा को समर्थकों ने फूल माला व गुलाल लगाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी वर्मा के नाम के आगे प्रतिद्वंद्वी चित

महिम की जीत के बाद महीनेभर से चल रहा सियासी घमासान खत्म होने के आसार हैं। सीएयू सचिव पद को लेकर सीएयू के भीतर की खेमेबाजी खुलकर सामने आई। महिम को शिकस्त देने के लिए कई गुटों ने हाथ भी मिलाए, लेकिन महिम के पिता पीसी वर्मा का सीएयू बनाने में संघर्ष रंग लाया।

नतीजतन प्रतिद्वंद्वी को मात खानी पड़ी। कुछ सदस्यों ने कहा कि सीएयू व डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशनों में कई सदस्य पीसी वर्मा का दिल से सम्मान करते हैं। परिणाम घोषित होते ही महिम समर्थकों ने जीत पीसी वर्मा को समर्पित की। 

सीएयू प्रोग्राम को अंजाम तक पहुंचाएंगे महिम
बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि वह जीत को लेकर बेहद खुश हैं। वह उत्तराखंड क्रिकेट को खास मुकाम दिलाना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें उत्तराखंड को पहला राज्य बनने का सौभाग्य मिला।

अब वह स्कॉलरशिप के जरिए पहाड़ के जरूरतमंद खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म देंगे। गढ़वाल व कुमाऊं एकेडमी बनाने में तेजी लाई जाएगी, यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों को हाई लेवल ट्रेनिंग देंगे। महिम वर्मा फिलहाल बीसीसीआई की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने मुंबई गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed