उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया। यहां सीपीयू ने बिना किसी गलती के दो भाईयों को खूब पीटा। तस्वीरों में देखें पुलिस का बर्बर चेहरा...
सीपीयू ने नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान छात्र सहित दो युवकों को पीटने के बाद उनकी गाड़ियों का चालान कर दिया।
छात्र की पिटाई की क्लीपिंग व्हाट्सऐप पर वायरल हो गई है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कुसुमखेड़ा निवासी विनोद उप्रेती एमबीपीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह अपने दोस्त की बुलेट मोटरसाइकिल से छोटे भाई अंकित के साथ नैनीताल जा रहा था। काठगोदाम पुलिस चौकी के समीप चेकिंग के लिए
सीपीयू ने उसे रोक लिया। छात्र का कहना है कि उसके पास वाहन के कागजात, डीएल और हेलमेट था। बावजूद इसके सीपीयू उसका चालान करने लगी। छात्र का आरोप है कि उसने सीपीयू से चालान का कारण पूछा तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी।