फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Covid testing scam in kumbh 2021: Notice to be Given to firm and lab operators

कोविड जांच फर्जीवाड़ा: दिल्ली, नोएडा और हिसार पहुंचे पुलिसकर्मी, फर्म और लैब संचालकों को तामील कराए नोटिस

Tue, 22 Jun 2021 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 09:31 PM IST
सार

कोरोना जांच घोटाले के मामले में एसआईटी ने अब हरिद्वार के तीन अधिकारियों के बयान दर्ज किए है।

विज्ञापन
Covid testing scam in kumbh 2021: Notice to be Given to firm and lab operators
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

महाकुंभ के दौरान कोविड जांच में बड़े पैमाने पर कथित हुए फर्जीवाड़े के मामले में गठित की गई एसआईटी ने आरोपी फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, डॉ. लालचंदानी और नलवा लैब के संचालकों को अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर नोटिस तामील कराए हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, डॉ. लालचंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली व नलवा लैब हिसार के कार्यालयों में मंगलवार को एसआईटी की ओर से भेजे गए पुलिसकर्मी ने नोटिस तामील कराए। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस का कहना है कि डॉक्युमेंट्स ज्यादा हैं, इसलिए जांच में समय लग रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में एसआईटी टीम के सदस्य सीएमओ हरिद्वार एसके झा, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सेंगर व कोविड सेल प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र त्यागी से पूछताछ कर चुकी है। अब फर्म व जांच लैब के संचालकों का पक्ष जानने के बाद एसआईटी आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी
सीएमओ, मेलाधिकारी स्वास्थ्य व कोविड सेल प्रभारी से पूछताछ व उनके बयान दर्ज होने के बाद अब कुंभ मेला से जुड़े कुछ अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि टेंडर देने के समय कौन-कौन मौजूद रहे। टेंडर किस तरीके से खोला गया समेत अन्य पूछताछ की जाएगी। 

पूछताछ को लेकर तैयारी हुई सवालों की लिस्ट

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग के कथित घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों की मंगलवार को पांच घंटे तक बैठक चली। बैठक में फर्म व लैब संचालकों से होने वाले सवालों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।

महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए घोटाले के बाद एसआईटी टीम अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल रही है। बीते शुक्रवार को गठित की गई एसआईटी की टीम लगातार पांच दिनों से शासन स्तर से उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट केे एक-एक पन्ने की गहनता से पड़ताल कर रही है।

मंगलवार को नगर कोतवाली में सीओ राकेश रावत, जांच अधिकारी राजेश शाह, राकेंद्र कठैत, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी मनोला के बीच पांच घंटे तक आपसी बैठक हुई। बैठक में सवालों की लिस्ट बनाई गई है।

जिसमें फर्म संचालक व लैब संचालकों से होने वाले प्रश्नों की लिखा गया है। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि जांच लगातार की जा रही है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। 

मैक्स कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ 
एसआईटी की टीम ने कुंभ मेले के दौरान मैक्स कॉरपोरेट सर्विस का हरिद्वार में का देख रहे मुकेश नेगी नाम के एक कर्मचारी से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसआईटी की टीमें कई सवाल पूछे। मुकेश नेगी ने बताया कि वह कुंभ मेलेे के बाद कंपनी से त्यागपत्र दे चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed