फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couples dead body found hanging from a tree Udham Singh Nagar Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, लड़के ने प्रेमिका के भाई को फोन कर कही थी ये आखिरी बात

Sat, 04 Feb 2023 12:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Feb 2023 12:09 PM IST
सार

प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों शादीशुदा थे और लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी। जानकारी के अनुसार देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। 

विज्ञापन
Couples dead body found hanging from a tree Udham Singh Nagar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Pithoragarh: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को व्यायाम के दौरान आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


युवक और युवती बीती रात लगभग 1:30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। 


पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच कर रही हैl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed