फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Councilor threatens to commit suicide at haldwani

पार्षद की आत्मदाह की धमकी से दौड़ा ‘करंट’ घर से नगर निगम तक बना रहा छावनी

Sun, 21 Jan 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 21 Jan 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Councilor threatens to commit suicide at haldwani
पुलिस - फोटो : Demo pic

पार्षद मुन्ना पोखरिया ने आत्मदाह की धमकी क्या दी पुलिस और प्रशासन को मानो सांप सूंघ गया। सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परेशान रहे। पार्षद के घर से लेकर नगर निगम तक पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि काठगोदाम पुलिस ने पार्षद को नैनीताल रोड पर सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से एक जमानत और निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


पॉलीशीट वार्ड संख्या पांच निवासी पार्षद मुन्ना पोखरिया ने मेयर पर अपने वार्ड की उपेक्षा का आरोप लगाकर शनिवार को आत्मदाह की धमकी दी थी। काठगोदाम पुलिस ने रात में ही पार्षद के घर को घेर लिया था। एलआईयू भी पल-पल की जानकारी ले रही थी लेकिन पता चला कि वह रात में घर पहुंचे ही नहीं। नगर निगम में सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि पार्षद नैनीताल रोड चंदन डायग्नोसिस सेंटर के पास खड़ा होकर किसी से बात कर रहा है। इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Councilor threatens to commit suicide at haldwani
पु‌लिस - फोटो : file photo
पुलिस ने पार्षद को धारा 151,107/16 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पार्षद ने लिखकर दिया कि वह आत्मदाह जैसा कदम नहीं उठाएगा। पुलिस ने पार्षद को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसने मेयर को संबोधित ज्ञापन दिया और कहा कि वह आत्मदाह नहीं करेगा।

छह माह से परेशान हूं, वार्ड में विकास कार्य ठप हैं
हल्द्वानी। पार्षद मोहन पोखरिया ने एक बार फिर मेयर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह छह माह से चार सूत्री मांग को लेकर मेयर के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। काम नहीं होने से परेशान हैं। यदि एक सप्ताह में उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे।

पार्षद मोहन पोखरिया ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पोखरिया ने कहा कि मेयर छह महीने से उनकी नहीं सुन रहे हैं। परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया। उधर, मोहन पोखरिया के समर्थन में पहुंचे पार्षद महेंद्र नागर, मो. गुरफान, सुमित ने कहा कि आत्मघाती निर्णय लेने के लिए मेयर जिम्मेदार हैं। मेयर ने पार्षद का मानसिक उत्पीड़न किया और शनिवार को भी पार्षद से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेयर के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
 

पार्षद की चार मांगें

Councilor threatens to commit suicide at haldwani
पु‌लिस - फोटो : AmarUjala/ file photo
-वार्ड में चार सड़क और नालियां बनाई जाए
-सीवर लाइन का काम शुरू कराया जाए
-अमृत योजना से पेयजल लाइन बिछाई जाए
- स्वच्छता समिति बनाई जाए

मेयर कार्यालय से नहीं निकले बहार
पार्षद मोहन पोखरिया को पकड़कर पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में लाई। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के साथ पार्षदों की डेढ़ घंटा बात हुई। जानकारी होने के बाद भी मेयर जोगेंद्र रौतेला अपने कार्यालय से नहीं निकले।

निगम में सुबह से ही रही गहमागहमी
नगर निगम में शनिवार सुबह से ही गहमागहमी रही। बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। कांग्रेस और भाजपा समर्थित पार्षद भी निगम कार्यालय में पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed