फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Councilor miffed to see garbage dump on river bank

नदी तट पर कूड़ा डंप होता देख बिफरे सभासद

Thu, 19 Dec 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Councilor miffed to see garbage dump on river bank
आसन नदी के तट का निरीक्षण करते सभासद विपुल अग्रवाल। - फोटो : VIKAS NAGAR
हरबर्टपुर नगरपालिका के सभासद विपुल अग्रवाल ने बुधवार को पालिका क्षेत्र से सटे आसन नदी तट का निरीक्षण किया। यहां खुुले में कूड़े को डंप करता देख सभासद भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही पालिका प्रशासन से वार्ता की जाएगी। यदि आसन नदी के तट पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद ने बताया कि लंबे समय से उन्हें आसन नदी तट पर कूड़ा डालने की शिकायत मिल रही थी। कूड़े के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मक्खी और मच्छर पनपने से बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कूड़े को नदी के किनारे खुले में डंप नहीं किया जा सकता बावजूद पालिका प्रशासन हरबर्टपुर यह काम कर रहा है। जिस जगह पर कूड़े को डंप किया जा रहा है। वहां पर आसन नदी किनारे मोक्ष धाम भी है। जिससे आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि जल्द ही उक्त मुद्दे को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पालिका को कूड़ा निस्तारण के लिए अन्यत्र व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर रोशन लाल सिंघल, रिटायर अभियंता अवतार सिंह गुरूंग, रमेश चंद्र वर्मा, प्रवीन राठी, किशन चंद, विक्की राणा, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed