फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporators-RTI manual-information commissioner

Dehradun News: सूचना आयुक्त को आरटीआई मैन्युअल नहीं दिखा सके निगमकर्मी

Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Corporators-RTI manual-information commissioner
राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) का मैन्युअल मांगा तो कर्मचारी और अधिकारी शहरी विकास विभाग के मैन्युअल दिखाने लगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देकर छह महीने के अंदर सभी मैन्युअल तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, आरटीआई को बोझ नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट शनिवार सुबह दस बजे नगर निगम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त मनुज गोयल के साथ बैठक की और आरटीआई के तहत की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद निगम में आरटीआई प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रावधानों के बारे में चर्चा की। निर्देश दिए कि सूचना देने में कोताही न बरती जाए। सूचना मांगने वालों को भटकाया न जाए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भूमि अनुभाग, रिकॉर्ड रूम, कर अनुभाग और आरटीआई प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम से लोगों को काफी उम्मीदें रहती है। देखा जा रहा है कि आरटीआई को लेकर सरकारी विभागों में नकारात्मक वातावरण है। इसे बदलना होगा। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि पहले निगम में आरटीआई के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाए गए थे। लेकिन, सूचना आयुक्त के निर्देश पर ही अब सभी सूचनाओं के लिए एकल व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल, रोहिताश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त विजय जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेंसिल से लगाई गई थी अनुपस्थिति

भूमि अनुभाग में जब उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति पेंसिल से दर्ज की गई थी। जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि सही तरीके से अनुपस्थिति दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed