फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation handed over possession of 108 bigha land to MDDA

निगम ने कब्जा मुक्त करा एमडीडीए को सौंपी 108 बीघा जमीन

Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation handed over possession of 108 bigha land to MDDA
देहराखास में बिंदाल नदी के किनारे नगर निगम की जमीन से कब्जा हटवाते प्रशासन के अधिकारी ।
रिवर फ्रंड डेवलेपमेंट योजना के लिए बृहस्पतिवार को बिंदाल नदी के किनारे स्थित 108 बीघा जमीन नगर निगम ने एमडीडीए को सौंप दी। नगर निगम और जिला प्रशासन ने इस जमीन पर काबिज दो दर्जन से अधिक पट्टेदारों को हटाकर कब्जा मुक्त कराया। अब एमडीडीए इस जमीन पर निर्धारित समय में योजना के तहत काम कराएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में देहराखास स्थित इस भूमि से कब्जा हटाने पहुंचे थे। करीब नौ हेक्टेयर (लगभग 108 बीघा) जमीन पर लोगों को वर्ग चार में पट्टा दिया गया था। इस भूमि पर निगम पहले भी कब्जा ले चुका था, लेकिन पट्टाधारकों के न्यायालय चले जाने के बाद चार सालों तक यह टलता रहा। अब पट्टाधारक सुप्रीम कोर्ट से भी हार चुके हैं तो इस भूमि को कब्ज मुक्त कराने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि गत वर्षों में एमडीडीए को रिवर फ्रंट डवलेपमेंट योजना के लिए इस भूमि को दिए जाने का निर्णय लिया गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने इस भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराने के बाद एमडीडीए के स्वामित्व में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में भी लिया था नगर निगम ने कब्जा
नगर निगम के अनुसार उन्होंने इस भूमि पर वर्ष 2015 में कब्जा लिया था, लेकिन इस पर काबिज पट्टाधारक हाईकोर्ट चले गए थे। इसके बाद उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी पट्टा धारकों की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

इस भूमि पर पार्क सहित होंगे कई निर्माण
रिवर फ्रंट डवलेपमेंट योजना के तहत एमडीडीए नदियों के किनारे सौंदर्यीकरण का काम करेगा। इसके तहत इन भूमि पर पार्क आदि का निर्माण किया जाना है। बताया जा रहा है कि देहराखास स्थित यह भूमि बिंदाल नदी के किनारे सबसे बड़ा हिस्सा है। इस पर बड़ा काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed