फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corporate bodies Garbage collecting employees will be given uniform and ID Swachh Survekshan 2023 Uttarakhand

Dehradun: कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मियों को देनी होगी वर्दी और आईडी, स्वच्छ सर्वेक्षण में किया गया प्रावधान

Thu, 08 Dec 2022 11:54 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Dec 2022 11:54 AM IST
सार

सभी निकायों में कूड़ा एकत्र करने वालों (वेस्ट पिकर) को वर्दी और आईडी देनी होगी। इसके लिए सर्वेक्षण में अलग से अंक मिलेंगे। इसके अलावा तमाम ऐसे रेड स्पॉट (खुले में पेशाब करने की जगह) हैं, जो गंदगी का सबब रहे हैं। इन जगहों को भी हटाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। उनकी जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से अंक मिलेंगे।

विज्ञापन
corporate bodies Garbage collecting employees will be given uniform and ID Swachh Survekshan 2023 Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के निगम-निकायों में कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को निकायों से वर्दी और आईडी दी जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत इस बार 7500 के बजाए 9500 अंकों के आधार पर निगम-निकायों का मूल्यांकन होगा। इसी आधार पर देशभर में स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सभी निकायों में कूड़ा एकत्र करने वालों (वेस्ट पिकर) को वर्दी और आईडी देनी होगी। इसके लिए सर्वेक्षण में अलग से अंक मिलेंगे। इसके अलावा तमाम ऐसे रेड स्पॉट (खुले में पेशाब करने की जगह) हैं, जो गंदगी का सबब रहे हैं। इन जगहों को भी हटाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। उनकी जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से अंक मिलेंगे।
विज्ञापन


निगम-निकाय कर्मचारियों का प्रशिक्षण
अब सभी निगमों, निकायों के कर्मचारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स होगा। यह डिजिटल ट्रेनिंग होगी जो कि शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कोर्सेज के आधार पर की जा सकती है। इस ट्रेनिंग के लिए अलग से निकायों को अंक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक उत्तराखंड ने जीते हैं 16 अवार्ड
स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में शुरू हुआ था। तब से अब तक उत्तराखंड की झोली में केवल 16 अवार्ड आए हैं। जबकि विभाग का कहना है कि यह संख्या अधिक होनी चाहिए। अब शहरी विकास विभाग ने ज्यादा से ज्यादा अवार्ड पाने लायक काम करने को कहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed