फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 19 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे के भीतर मिले 12 मरीज, तीन संक्रमित हुए स्वस्थ, प्रदेश में 35 सक्रिय मामले

Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

कोरोना के 12 नए मामले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में मिले हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में नौ हजार 145 को कोरोना वैक्सीन दी गई।
 

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 19 April: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि तीन मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 35 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए कोरोना के 12 नए मामलों में देहरादून के पांच, हरिद्वार के छह और नैनीताल का एक मामला शामिल है।
विज्ञापन


अन्य किसी भी जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। प्रदेश में अब कोरोना के 35 एक्टिव केस हैं, जिनमें सर्वाधिक 17 देहरादून के हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में नौ हजार 145 को कोरोना वैक्सीन दी गई।  उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही चौथी लहर के आने की संभावना जताई जाने लगी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने सभी उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अभी से ही कोरोना मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें। अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी
सीएमओ का कहना है कि वैसे तो केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोई एसओपी जारी नहीं की गई है। अभी संक्रमण को लेकर स्थिति बहुत गंभीर भी नहीं है, लेकिन जिस तरह से मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है, वह चिंता का विषय है। ऐसे में अभी से एहतियात बरतना जरूरी है।

ये भी पढ़ें...खुशखबर: हाईकोर्ट ने रोक हटाई, प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की भर्ती का रास्ता खुला, सैकड़ों चयनित अभ्यर्थियों को राहत

सीएमओ का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई, उसका पालन करने की जरूरत है। डॉ. उप्रेती का कहना है कि जिले में ज्यादातर लोगों को कोरोना टीके की डोज लगाई जा चुकी है। ऐसे में संक्रमित होने की स्थिति में बड़ा संकट नहीं खड़ा होगा। कोरोना को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed