फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 11 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: लगातार तीसरे दिन भी सिर्फ दो नए संक्रमित मिले, 149 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Thu, 14 Apr 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश में राहत भरी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ जिलों में बीते कुछ दिनों से एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 11 April: positive patients update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि पांच मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 149 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92210 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1484 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमित मिले लोग देहरादून जिले के हैं। अभी तक कुल 88573 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 149 सक्रिय मामले हैं। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह रहे हैं। वहीं रविवार को दो जिलों में सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 934 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। सात मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88568 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.05 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed