फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 08 April: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले चार नए संक्रमित, नौ हुए ठीक, 164 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Sat, 09 Apr 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। देहरादून जिले में दो, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 08 April: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में तीन जिलों में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि नौ मरीज ठीक हुए हैं। 164 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92204 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 326 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


तीन जिलों में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में दो, अल्मोड़ा व नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 88552 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चर्चा में हरीश रावत की नई पोस्ट: लिखा- तू भी अन्ना, मैं भी अन्ना, आओ मिल बैठकर चूसें गन्ना, पढ़िए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 164 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह रहे हैं। पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। जबकि देहरादून जिले में 109 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed