फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: No Mask No Petrol Posters And Banners in dehradun For Awareness

Coronavirus: अब मास्क लगाए बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, शहर में लगे 'नो मास्क नो फ्यूल' के पोस्टर और बैनर

Mon, 20 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Apr 2020 02:30 AM IST
सार

  •  देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने शुरू किया अभियान
  • पेट्रोल पंपों पर चिपकाए नो मास्क, नो फ्यूल के पोस्टर व बैनर

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: No Mask No Petrol Posters And Banners in dehradun For Awareness
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में कोरोना से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए अब पेट्रोल पंप संचालक भी आगे आए हैं। संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो भी व्यक्ति मास्क पहनकर नहीं आएगा, उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर व पोस्टर चिपकाए गए हैं। कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में दून के पेट्रोल पंप संचालक भी सरकार के साथ खड़े हो गए हैं। रविवार को देहरादून पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन ने बैठक कर सभी पेट्रोल पंपों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मीडिया प्रवक्ता विवेक गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। कहा कि अब जो भी पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आएगा, उसे पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर नो मास्क, नो फ्यूल के बैनर पोस्टर लगा दिए गए हैं। कहा कि जो भी पेट्रोल पंप संचालक इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ एसोसिएशन कार्रवाई करेगा।

लोगों को जागरूक करेंगे गैस डिलीवरी कर्मचारी

गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारी भी अब लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। गैस डिलीवरी करते समय वह लोगों को घर में रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करेंगे। साथ ही आरोग्य सेतु एप और लॉकडाउन के नियमों की जानकारी देंगे।

शहर में हर दिन करीब 12 से 15 हजार सिलिंडरों की होम डिलीवरी होती है। 16 अप्रैल को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने करीब 800 डिलीवरी कर्मचारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की थी। मंत्री ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स की तरह वह भी लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में वे लोगों को जागरूक भी करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों, सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed