फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand Latest Updates: Todays All Breaking Information

Uttarakhand Lockdown: चौथे दिन भी सभी जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव, लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 5539 लोगों पर हुई कार्यवाई

Sun, 12 Apr 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 10:58 PM IST
सार

  • राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में मृतक मिली मादा गुलदार का होगा कोरोना टेस्ट
  • डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब बिक्री सेंटर दर्शाने पर मुकदमा

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand Latest Updates: Todays All Breaking Information
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में उत्तराखंड को राहत भरे नतीजे मिल रहे हैं। प्रदेश में लगातार चार दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। रविवार को मेडिकल कालेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से आई रिपोर्ट में 93 सैंपल नेगेटिव पाए गए। जबकि दोनों लैबों से 333 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या फिलहाल 35 है। ये आंकड़े सरकार को राहत देने वाले हैं।

विज्ञापन


आठ अप्रैल के बाद से प्रदेश में कोरोना वायरस का कोई भी पाजिटिव केस नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से कुल 93 सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। सभी सैंपल नेगेटिव हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश भर से भेजे गए 333 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को भी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चमोली जनपद से कुल 108 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित का नया केस नहीं मिला है। पिछले चार दिनों से सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। एक अप्रैल से पहले के सभी सात संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। दो अप्रैल से लेकर आठ अप्रैल के बीच आए 28 संक्रमित मरीज विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेेशन में भर्ती हैं। जिन संक्रमित का दो बार सैंपल नेगेटिव आता है, उन्हें ही अस्पताल से घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉक डाउन का उल्लंघन जारी, 5539 लोगों पर कार्यवाही
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लागू लॉकडाउन के उल्लघंन के मामलों पर कार्यवाही जारी है। अब तक 5539 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। डीजी अपराध अशोक कुमार ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में धारा 144 के उल्लघंन को लेकर 93 अभियोग दर्ज हुए। जिनमें 274 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वाहनों के चालान में 73.22 लाख रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। उधर देहरादून जिले में आपदा प्रबंधन के 12 मुकदमे दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब बिक्री सेंटर दर्शाने पर मुकदमा
फेसबुक पर डालनवाला के एक डिपार्टमेंटल स्टोर को ऑनलाइन शराब का बिक्री केंद्र दर्शाने पर अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। एसटीएफ की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर कुछ साइबर अपराधी शराब और अन्य वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री को सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म पर विज्ञापन प्रेषित कर आम-जनता से धोखाधडी के प्रयास में लगे है। आमजनता से अनुरोध है कि कोई भी ऑनलाइन सामान खरीदने वाले इस प्रकार के विज्ञापन के झांसे में न आए। अगर कोई सूचना हो तो इसकी सूचना साइबर थाने के फोन नम्बर 0135-2655900 पर दी जा सकती है।

मृतक मिली मादा गुलदार का होगा कोरोना टेस्ट

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के मायापुर कंपार्टमेंट-एक में मादा गुलदार की संदिग्ध मौत को लेकर पार्क प्रशासन बेहद गंभीर है। आबादी क्षेत्र के पास मादा गुलदार का शव मिलने पर पार्क प्रशासन ने इसका कोरोना टेस्ट का निर्णय लिया है। कोरोना टेस्ट के लिए गुलदार का सैंपल भी सुरक्षित कर दिया गया है।

शनिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की हरिद्वार रेंज के मायापुर कंपार्टमेंट-एक में मनसा देवी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के नीचे एक मादा गुलदार का शव पाया गया था, जिसकी उम्र करीब छह साल बताई गई थी। शनिवार शाम को मौके पर पहुंचे पार्क के अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था। रविवार सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह की देखरेख में डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. राकेश नौटियाल ने मादा गुलदार का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम के दौरान गुलदार के सभी अंक सुरक्षित पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव मौके पर जला दिया गया। बताया कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर सहित कईं जंगली जानवर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में आबादी क्षेत्र के पास मादा गुलदार का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे देखते हुए गुलदार का कोरोना टेस्ट कराया जाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना टेस्ट के लिए गुलदार का सैंपल ले लिया गया है।

पढ़ें...दिनभर के बड़े अपडेट

-लॉकडाउन के बीच सरकार के लिए चौथा  दिन भी राहत भरा रहा। स्वास्थ्य विभाग को हल्द्वानी और ऋषिकेश एम्स से मिली सभी 93 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। वहीं, सात मरीज ठीक हो चुके हैं और 35 मरीज पॉजिटिव हैं।

- मसूरी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्षीय युवक गाजियाबाद से भट्टा गांव पहुंच गया। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम ने युवक को होम क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं, गांव वालों ने कोरोना के डर से युवक को अपने घर में क्वारंटीन नहीं होने दिया। तब प्रशासन ने उसके लिए व्यवस्था कराई। वहीं, लोगों ने पुलिस की सवाल भी उठाए कि इलाके में चारों तरपु पुलिस होने के बाद भी युवक यहां तक कैसे पहुंच गया।

-दून मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती डॉक्टर भी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही उन्हें 14 दिन के क्वारंटीन में रखने की सलाह दी गई है। 

- हरिद्वार में रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे चार किशोरों का वीडियो वायरल होने पर ज्वालापुर पुलिस ने संज्ञान लिया है। रेल चौकी प्रभारी की तरफ इस संबंध में किशोरों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इन किशोरों को चिह्नित भी कर लिया है। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के हर गली मोहल्लों में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस फोर्स के गश्त करने पर ये लोग कुछ समय के लिए घरों में छिप जाते हैं। इसके बाद पुलिस के जाते ही बाहर निकल आते हैं। ऐसे ही लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे चार किशोरों को जब एक क्षेत्रीय नागरिक ने समझाना चाहा तब वे उल्टा उसी से उलझ पड़े। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। 

- हल्द्वानी के हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर को हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने जांच करने गई टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो दर्जनों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सर्तक हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

- बागेश्वर के कुरसाली गांव में एक युवक को धर्म विषेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। बैजनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग कर रही है। इसी दौरान बैजनाथ थाना क्षेत्र के एक युवक ने ट्वीटर पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। एसपी के निर्देश पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नरेंद्र सिंह बोरा पुत्र इंद्र सिंह बोरा निवासी ग्राम कुरसाली (मनाखेत) थाना बैजनाथ के विरूद्ध धारा 153 क/188 आईपीसी और 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। 

- कोरोना वायरस के चलते राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ने एक नई पहल की है। प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के निर्देश पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.एम के पंत रोजाना शाम पांच से छह बजे तक फोन और वाह्टसएप पर उपलब्ध रहेंगे। जिन लोगों को तनाव या कोई भी मानसिक परेशानी है तो वे उन्हें 9917979743 नबंर पर संपर्क कर सकते हैं। 

- रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घूम रहे दबंगों को नसीहत देना पुलिस के सारथी को महंगा पड़ गया। दबंगों ने गुस्से में आकर सारथी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली में तैनात दरोगा ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार की देर शाम कोतवाली पुलिस का एक सारथी इंद्रा कॉलोनी में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच उन्हें चार युवक सड़क पर घूमते दिखाई दिए। सारथी ने युवकों से घरों में जाने को कहा तो वो उग्र हो गए। चारों दबंगों ने सारथी को पीट दिया। साथ ही दोबारा क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दे दी। मारपीट के दौरान पास में खड़ी अज्ञात नम्बर की कार के शीशे भी टूट गए। एसआई वीसी जोशी ने बताया आरोपी धर्मेंद्र, खुशीराम, विकास सागर व बाबू के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

-हरिद्वार में ऊंची सड़क पर सुबह दो युवक सब्जी की की पन्नी में छिपाकर शराब ले जाते हुए पकड़े गए। मामला तब खुला जब युवकों की स्कूटी की टक्कर किसी अन्य वाहन से हो गई और स्कूटी नीचे गिर गई। स्कूटी गिरते ही शराब की बोतलें सड़क पर गिरी और फूट गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
 

पढ़ें खास बातें

- रुड़की और चमोली में सुबह बाजार खुलते ही लोगों ने दुकानों के आगे भीड़ लगा दी। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोगों ने ध्यान नहीं रखा। लोगों ने भीड़ में ही दुकानों से सामान खरीदा। 

- टनकपुर में बनाये गए राहत कैंपों में स्काउट मास्टर्स और कैडेट्स की ओर से क्वारंटीन किए गए लोगों को सुबह से ही योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें आपदा से बचाव के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

-लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए मसूरी प्रशासन ने और सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आज सुबह एसएसपी के निर्देश पर दुकानों के बाहर बैनर लगाए गए हैं। बैनर में लिखा है कि चौपहिया वाहनों से आने वाले लोगों को राशन न दिया जाए। इसके साथ ही अगर कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर मुकदजा दर्ज किया जाएगा।

-रुड़की स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में आज सुबह करीब 6:30 बजे खुफिया विभाग की टीम ने राशन की कालाबाजारी के शक में एक टेंपो में लदे गेहूं के करीब 60 बोरे पकड़े। वहीं,18 दुकानों के बाहर भी करीब 20 बोरे रखे मिले। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया की यह बोरे राशन की दुकान से मंडी में सप्लाई हो रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

-कुमाऊं के रामनगर और बागेश्वर में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बाजार तो खुले, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। कई जगह केवल एक-दो आदमी ही सड़क पर दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed