फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Girl Death in dehradun seal area Bhagat Singh colony

Lockdown: देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी में बच्ची की मौत, पिता का आरोप-पुलिस ने अस्पताल ले जाने से रोका

Wed, 15 Apr 2020 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Apr 2020 11:58 PM IST
सार

  • पिता के अस्पताल ले जाने से रोकने के आरोप को पुलिस ने बताया निराधार
  • नौ अप्रैल को छह साल की बच्ची को लगी थी स्टूल से गिरने से चोट
  • पुलिस ने शव को भिजवाया पोस्टमार्टम के लिए, गुरुवार को आ सकती है रिपोर्ट

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Girl Death in dehradun seal area Bhagat Singh colony
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून की  भगत सिंह कॉलोनी में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को नौ अप्रैल को स्टूल से गिरने से चोट लगी थी। पिता का आरोप है कि पुलिस ने चोटिल बच्ची को अस्पताल नहीं ले जाने दिया और अस्थाई डिस्पेंसरी से ही उसे पैरासिटामोल की गोलियां दिला दी।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस बच्ची के पिता के आरोपों से इनकार कर रही है। मामले की प्राथमिक जांच में आया है कि डिस्पेंसरी पर बच्ची के नाम की एंट्री नहीं है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बुधवार दोपहर को बेटी की मौत के बाद पिता सलीम आजम ने एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल को फोन पर इस बात की सूचना दी थी। उनकी यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन


आजम ने एसडीएम को बताया कि उनकी छह साल की बेटी अक्शा नौ अप्रैल को भाई बहनों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह स्टूल से गिर गई, जिससे उसके कूल्हे में चोट आई। चूंकि, कॉलोनी सील है तो उन्होंने इसकी सूचना 112 इमरजेंसी नंबर पर दी। अगले दिन 10 अप्रैल को आजम बेटी को लेकर मोहिनी रोड के पास चले गए। यहां पर प्रशासन की ओर से सील लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया। बुधवार सुबह अक्शा की हालत जब ज्यादा खराब हुई तो वह नदी के रास्ते उसे लेकर दून अस्पताल पहुंचे। लेकिन, वहां कोरोना के अलावा अन्य बीमारी का इलाज नहीं होता इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें कोरोनेशन अस्पताल जाने की सलाह दी। जब तक वह कोरोनेशन अस्पताल पहुंचते अक्शा ने अपने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। बातचीत के दौरान एसडीएम ने उन्हें जांच का आश्वासन भी दिया। इसमें एसडीएम सदर ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

पुलिस ने लिया शव कब्जे में, होगा पोस्टमार्टम

मौत के बाद बुधवार को परिजन उसके शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन, इसी बीच मामले की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। उधर, सीएमओ मीनाक्षी जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोरोना जांच के लिए भी बच्ची का सैंपल भेजा गया है।

डीआईजी ने दिए मामले की जांच के आदेश
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल को हुए हादसे के बाद पीड़ित ने जो आरोप लगाए हैं, वो प्राथमिक दृष्टि से सही प्रतीत नहीं हो रहे हैं। सील इलाके में लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार घूम रहे हैं, लेकिन बच्ची की चोट को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया।

साथ ही मोहल्ले के लोगों को ही विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया है। यदि कोई दिक्कत थी तो छह दिन तक क्यों संपर्क नहीं किया गया। जबकि बैरियर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर समय मौजूद हैं। बच्ची की मौत का बहुत दुख है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

मुझे बच्ची के पिता ने फोन किया था। मैंने इस पूरे मामले की जानकारी डीएम साहब को दे दी है। बच्ची के पिता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच के बाद ही सत्यता पता चलेगी। मैंने भी बच्ची के पिता को जांच का आश्वासन दिया है।
- गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed