फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand : Girl death due to Suspected fever in haridwar, parents Quarantine

Coronavirus in Uttarakhand: बुखार से किशोरी की मौत, परिजन समेत अंत्येष्टि में शामिल लोगों को किया क्वारंटीन

Mon, 30 Mar 2020 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Mar 2020 11:53 PM IST
सार

  • पिछले कुछ दिनों से किशोरी चल रही थी बीमार
  •  बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand : Girl death due to Suspected fever in haridwar, parents Quarantine
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस के खौफ के बीच हरिद्वार में बुखार से एक किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के परिजनों समेत अंत्येष्टि में शामिल लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर में एक किशोरी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसे बुखार के साथ ही गले में भी कुछ समस्या बताई गई थी। रविवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर पहले किशोरी को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बाद लड़की का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में परिजनों के अलावा कई रिश्तेदार भी शामिल हुए। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। अधिकारियों ने तुरंत वहां पहुंचकर परिजनों से बात की और ब्लड सैंपल भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जो रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे उनसे भी घरों में जाकर पूछताछ की। वहीं सभी को क्वारंटीन में रहने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। अस्पताल को भी नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा कि समय से इस मामले में समुचित जानकारी विभाग को क्यों नहीं दी गई।

प्रदेश में 97 हजार भवनों को किया संक्रमण मुक्त

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में कोरोना वायरस को रोकने और सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए विशेेष अभियान चलाया है। इसके तहत निकायों में 97 हजार भवनों को संक्रमण से मुक्त करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा का छिड़काव किया गया।

सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वच्छता कर्मचारी जोखिम उठा कर रात दिन शहरों की सफाई में लगे हैं। निकायों के माध्यम से प्रवासी, बेसहारा व गरीब लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को 6700 से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई।

लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए 43 सौ दुकानों के आगे एक-एक मीटर की दूरी पर निशान लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की है। ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। सचिव ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर 3.75 लाख लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव 97 हजार भवनों को संक्रमण मुक्त करने के लिए किया गया है।

कोरोना के जंग में पूरे प्रदेश में लागू होगा दून पुलिस का मॉडल

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को पुलिस लाइन में बने  नोवल कोरोना वाइरस कोविड 19  कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना से जंग को किए इंतजामों की तारीफ की। उन्होंने मुख्य सचिव को दून पुलिस के मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने को कहा। मंत्री ने लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। 

कैबिनेट मंत्री कौशिक ने दोपहर बाद डीआईजी अरुण मोहन जोशी के साथ कन्ट्रोल रूम की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जोशी ने कन्ट्रोल रूम आने वाली शिकायतों के निस्तारण और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उधम सिंह नगर के एसएसपी से लॉक डाउन को लेकर बातचीत की। निरीक्षण के पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कन्ट्रोल रूम बेहतर तरीके से कम कर रहा हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल सिंह से फोन पर बात कर कंट्रोल रूम की तारीफ की। कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश के राहत कार्य का समन्वय हो रहा है । प्रतिदिन प्राप्त लगभग 5000 कॉल का निस्तारण हो रहा है।  55 से 60 पुलिसकर्मी 24 घण्टे ड्यूटी दे रहे है। फोन नंबर 2722100 पर एक साथ 30 कॉल रिसीव करने की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम को प्रदेश के  सभी थानों से जोड़ा गया है।  यह भी प्रयास किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को  भोजन या रावत सामग्री वितरण करनी है तब वह  क्षेत्र के थानों के माध्यम से ही लोगों को मदद पहचा सकता हैं। मंत्री ने कहा कि कण्ट्रोल रूम की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ राहत,बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिये महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed