फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : Son not come for do his father Funeral in haldwani

Coronavirus in Uttarakhand: पिता को मुखाग्नि भी नहीं दे सका इकलौता फौजी बेटा, फोन पर बात कर हुआ भावुक

Sun, 29 Mar 2020 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Mar 2020 01:34 PM IST
सार

  • अरुणाचल में तैनात हैं नायक लीलाधर, लॉकडाउन के चलते नहीं पहुंच सके घर संजय नगर-2 बिंदुखत्ता निवासी की बीमारी के चलते शुक्रवार रात हो गया था निधन

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand : Son not come for do his father Funeral in haldwani

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते इकलौता फौजी बेटा पिता को मुखाग्नि नहीं दे सका। परिवार के लोगों ने फौजी के पिता का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर काफी लोग सामाजिक दूरी बनाकर खड़े रहे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी में संजय नगर-2 बिंदुखत्ता निवासी नायक लीलाधर पाठक अरुणाचल प्रदेश में नायक के पद तैनात है। शुक्रवार रात नायक के बीमार पिता नारायण दत्त पाठक (63) का घर पर निधन हो गया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी इकलौते फौजी बेटे को दी। कोरोना वायरस के चलते सभी हवाई सेवाएं रद्द होने से वह घर नहीं आ सके। परिवार के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शव को अंत्येष्टि के लिए गौला नदी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण दत्त के भाई कैलाश पाठक और गणेश पाठक ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। बेटे ने मोबाइल पर रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया, जिसे परिजनों ने ढाढ़स बंधाया। बताया कि यहां सभी के सहयोग से अंत्येष्टि कर दी गई है।

परिवार के करीबी नायब सूबेदार (रि.) उमाकांत पाठक ने बताया कि बेटे के लिए देश भक्ति के मद्देनजर ड्यूटी जरूरी थी। इस मौके पर भुवन चंद्र पाठक, भास्करानंद पाठक, रवींद्र पाठक, भूपेंद्र पाठक, गौरव पाठक, केदार पाठक, प्रमोद कालौनी, ईश्वर सिंह चुफाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed