फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: seven jamaati found in dehradun, were enter in hiding

Coronavirus Uttarakhand: जंगल के रास्ते छिपकर देहरादून आए सात जमाती दबोचे, किया क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: seven jamaati found in dehradun, were enter in hiding
- फोटो : PTI (File)

कोरोना संक्रमण से बचाव को पुलिस की अपील से जमाती बेअसर हैं। पुलिस ने बेहट की जमात से जंगल के रास्ते देहरादून की सीमा में आए डोईवाला के सात जमातियों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच के बाद इन जमातियों को क्वारंटीन कर दिया गया। 

विज्ञापन


निजामुद्दीन मरकज़ में जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से जमाती पुलिस और खुफिया विभाग के निशाने पर हैं। पुलिस लगातार मुस्लिम धर्म गुरुओं से संपर्क कर रही है कि जमाती खुद आगे आकर महामारी रोकने में सहयोग करें, लेकिन जमाती इसके लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया खुफिया विभाग की मदद से शनिवार सुबह खबर मिली कि जमातियों की एक टोली पुलिस से बचने को जंगल के रास्ते आ रही हैं। इसी आधार पर पुलिस और मेडिकल टीम को नया गांव के जंगल में गोपनीय ढंग से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात जमातियों को सुद्दोवाला के एक इंस्टिट्यूट में क्वारंटीन कर दिया गया है। डोईवाला के ये जमाती 11 मार्च को सहारनपुर के बेहट में जमात में भाग लेने गए थे। पुलिस से बचने को इन लोगों ने बेहट से दून आने के लिए जंगल का रास्ता तय किया था। जमातियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

होम क्वारंटीन 128 जमातियों का सरकारी देखरेख में होगा उपचार

प्रदेश में एक मार्च के बाद आए सभी जमाती क्वारंटीन होंगे। राज्य में होम क्वारंटीन 128 जमातियों का इलाज भी अब सरकारी देखरेख में होगा। उन्हें सरकारी केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही खुद को छिपाने वाले जमातियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार ने शनिवार को राज्य के पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेस में ये निर्देश दिए हैं। 

मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगों को किया क्वारंटीन

देहरादून के पांच जमातियों में कोरोना के पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उनके सम्पर्क में आए मस्जिद के इमाम समेत 13 लोगों को देर रात क्वारंटीन कर दिया। इन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

निजामुद्दीन मरकज़ से देहरादून लौटे 31 जमातियों को पुलिस ने बुधवार रात को उठाकर क्वारंटीन किया था। इनमें से पांच जमातियों में कोरोना पॉजिटिव आया था। शुक्रवार रात रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस और खुफिया तंत्र जमातियों के संपर्क में आए।

जांच में पता चला कि ये जमाती भगतसिंह कालोनी की एक मस्जिद में आने जाने के साथ कारगी में ठहरे हुए थे। एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस और मेडिकल टीम ने भगतसिंह कालोनी और कारगी से जमातियों के संपर्क में आए लोगों को उठाकर क्वारंटीन किया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed