फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: Lawsuit on 35 people for one Panchayat in Nanakmatta Gurdwara Sahib

Lockdown: नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में कर रहे थे पंचायत, 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Apr 2020 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 10:38 PM IST
सार

  • गुरुद्वारा प्रबंधन की तहरीर पर कार्रवाई, एक नामजद गिरफ्तार

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: Lawsuit on 35 people for one Panchayat in Nanakmatta Gurdwara Sahib
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के गुरुद्वारा साहिब में रखी पंचायत ग्रामीणों को भारी पड़ गई। पुलिस ने गुरुद्वारा प्रबंधन की तहरीर पर तीन नामजद सहित कुल 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद तीन आरोपियों में से पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को विडोरा मझोला स्थित गुरुद्वारा छेंवी पातशाही किल्ला साहिब की प्रबंधन समिति के प्रधान आलम सिंह तथा संरक्षक हीरा सिंह को गुरुद्वारे के ग्रंथी रणजीत सिंह और सेवादार कश्मीर सिंह ने गुरुद्वारा परिसर में पंचायत की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि सोमवार की रात पुलिस ने ग्राम विडोरा में छापा मारकर गांव निवासी पिता पुत्र सतनाम सिंह तथा गुरमेज सिंह की शराब भट्ठी पकड़ी थी। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे की शराब पकड़वाने के शक में गुरुद्वारे में पंचायत रखी गई थी। गुरुद्वारा प्रबंधन की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही पंचायत में मौजूद महिला एवं पुरुषों में हड़कंप मच गया। वह मौके से फरार हो गए।

प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान जरनैल सिंह, सतनाम सिंह और उसके बेटे गुरमेज सिंह सिंह सहित 35 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। नामजद पूर्व प्रधान जरनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली गई है। जिसके आधार पर पंचायत में मौजूद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed