Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन में ढील से वाहनों की बिक्री में आई तेजी, एक माह में हुई इतनी बिक्री
- ऑटोमोबाइल्स एजेंसियों के मुताबिक, एक माह में 350 से अधिक चार पहिया गाड़ियों की हुई बिक्री
- परिवहन विभाग में 700 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का हुआ पंजीकरण
विस्तार
लॉकडाउन में ढील दिए जाने के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार जोर पकड़ने लगा है। इससे जुड़े कारोबारियों के अनुसार मई में 350 से अधिक चौपहिया और इतनी ही दोपहिया गाड़ियों की बिक्री हुई है। एजेंसियों के संचालकों का मानना है कि जिस तरीके से केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है, उससे आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी।
Unlock-1 in Uttarakhand : ऋषिकेश में शाम चार बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, व्यापार मंडल ने 45 यूनियनों के साथ लिया निर्णय
लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ही व्यावसायिक गतिविधियां बंद थी। जिसका सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ा। बीएम हुंडई एजेंसी के मालिक सचिन अजवानी ने बताया कि मई में उनकी एजेंसी से 65 कारों की बिक्री हुई है। पूरे देहरादून में ऐसी करीब 400 गाड़ियों की बिक्री हुई है। अजवानी का मानना है कि व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से अब कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी
सांगवी हीरो मोटर्स ऑटोमोबाइल के मालिक लक्षित बत्ता के अनुसार मई में सौ दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। लॉकडाउन से पहले एजेंसी में एक माह में औसतन 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री होती थी जो फिलहाल लगभग 100 है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी।
लॉकडाउन में ढील दिए जाने और गाड़ियों के पंजीकरण की अनुमति दिए जाने के बाद मई में 700 गाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। जिसमें से सभी गाड़ियां बीएस-6 मॉडल की हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में गाड़ियों के कारोबार में तेजी आने के साथ ही आरटीओ में भी पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
- द्वारिका प्रसाद एआरटीओ (प्रशासन)