फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand latest news : in lockdown loose sales of vehicles increased

Coronavirus Lockdown : लॉकडाउन में ढील से वाहनों की बिक्री में आई तेजी, एक माह में हुई इतनी बिक्री

Tue, 02 Jun 2020 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 02 Jun 2020 10:16 AM IST
सार

  • ऑटोमोबाइल्स एजेंसियों के मुताबिक, एक माह में 350 से अधिक चार पहिया गाड़ियों की हुई बिक्री
  • परिवहन विभाग में 700 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand latest news : in lockdown loose sales of vehicles increased
automobile sector - फोटो : Social Media

विस्तार

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारोबार जोर पकड़ने लगा है। इससे जुड़े कारोबारियों के अनुसार मई में 350 से अधिक चौपहिया और इतनी ही दोपहिया गाड़ियों की बिक्री हुई है। एजेंसियों के संचालकों का मानना है कि जिस तरीके से केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है, उससे आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी।

विज्ञापन


Unlock-1 in Uttarakhand : ऋषिकेश में शाम चार बजे तक ही खुलेंगी दुकानें,  व्यापार मंडल ने 45 यूनियनों के साथ लिया निर्णय
विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से ही व्यावसायिक गतिविधियां बंद थी। जिसका सीधा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ा। बीएम हुंडई एजेंसी के मालिक सचिन अजवानी ने बताया कि मई में उनकी एजेंसी से 65 कारों की बिक्री हुई है। पूरे देहरादून में ऐसी करीब 400 गाड़ियों की बिक्री हुई है। अजवानी का मानना है कि व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होने से अब कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी

सांगवी हीरो मोटर्स ऑटोमोबाइल के मालिक लक्षित बत्ता के अनुसार मई में सौ दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। लॉकडाउन से पहले एजेंसी में एक माह में औसतन 250 दोपहिया वाहनों की बिक्री होती थी जो फिलहाल लगभग 100 है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कारोबार में तेजी आएगी।

लॉकडाउन में ढील दिए जाने और गाड़ियों के पंजीकरण की अनुमति दिए जाने के बाद मई में 700 गाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। जिसमें से सभी गाड़ियां बीएस-6 मॉडल की हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में गाड़ियों के कारोबार में तेजी आने के साथ ही आरटीओ में भी पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
- द्वारिका प्रसाद एआरटीओ (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed