Uttarakhand LockDown: 17 साल के प्रेमी से मिलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया की महिला, अस्पताल में किया क्वारंटीन
- कोलकाता से रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम पहुंची
- क्वारंटीन वार्ड से भागे दो विदेशी सैलानी, पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने 17 साल के प्रेमी से मिलने आस्ट्रेलिया की 37 साल की एक महिला कोलकाता से सोमवार को रानीखेत एक्सप्रेस से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसे प्लेटफार्म पर अकेले घूमते हुए देख रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे मेडिकल स्टाफ से स्क्रीनिंग कराई गई।
महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह नैनीताल में अपने पति से मिलने जा रही है। सूचना पर नैनीताल पंगोट से उसका 17 साल का प्रेमी उसे ले जाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इस बीच मेडिकल स्टाफ ने महिला की स्क्रीनिंग कर ली थी, साथ ही प्रशासन से भी डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। युवक ने महिला का पति होने की बात का नकार दिया और अपनी गर्लफ्रेंड बताया।
युवक ने अधिकारियों को बताया कि वह गोवा में एक होटल में सैफ का कार्य करने के दौरान उससे मिला था। इसके बाद कोलकाता में भी काफी मुलाकातें हुईं। वहीं महिला का कहना था कि वह पिछले साल से भारत में है। बनारस से एक अन्य साथी के साथ मुरादाबाद तक पहुंची जिसे मुरादाबाद में रोक लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विदेशी महिला को हल्द्वानी में ही क्वारंटीन कर दिया गयाहै। महिला को नैनीताल नहीं भेजा जाएगा।
क्वारंटीन वार्ड से भागे दो विदेशी सैलानी, पकड़े गए
बीडी पांडे अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड से दो विदेशी सैलानी सोमवार सुबह भाग निकले। इससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बाद में बमुश्किल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों विदेशियों को पकड़ लिया और उन्हें अस्पताल लाने के बाद मोतीनगर हल्द्वानी में बनाए क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया। हालांकि दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।
जानकारी के अनुसार एक इजरायली युवक और बेल्जियम निवासी युवती अलग-अलग समय में भारत भ्रमण पर आए थे। कई जगह घूमने के बाद 20 मार्च को दोनों नैनीताल पहुंचे। नैनीताल में इन दोनों पर्यटकों को कहीं भी होटल नहीं मिला तो शुक्रवार शाम वह बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से जांच का अनुरोध किया।
अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अनिरूद्ध गंगोला और डॉ. प्रियांश श्रीवास्तव ने विदेशी सैलानियों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पर नजर रखने के लिए एसडीआरएफ की टीम को वार्ड के बाहर तैनात किया था, लेकिन सोमवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब यह दोनों विदेशी एसडीआरएफ के जवानों को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकले।
इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने सैलानियों के अस्पताल से गायब होने की सूचना अपने अफसरों के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस को दी। खोजबीन के दौरान लगभग दो घंटे के बाद दोनों सैलानी मल्लीताल स्थित अंडा मार्केट में नजर आए। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान दोनों को पकड़कर बीडी पांडे अस्पताल लाए, जहां से उन्हें हल्द्वानी के मोतीनगर स्थित क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई आरोप भी मढ़े।