फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus India: 30 percent Tourist cancelled Hotel Booking in nainital

कोरोनावायरस: दहशत से ठिठके पर्यटकों के कदम, नैनीताल के होटलों में 20-30 फीसदी बुकिंग कैंसिल

Sun, 08 Mar 2020 02:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Mar 2020 02:28 PM IST
सार

  • चीन के आयात पर निर्भर कई कंपनियों में प्रभाव पड़ना तय, मामला लंबा खिंचा तो और उद्योग भी आएंगे इसकी जद में

विज्ञापन
Coronavirus India: 30 percent Tourist cancelled Hotel Booking in nainital
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुनियाभर में कोरोनावायरस के फैलने के बाद मार्च के दौरान नैनीताल, रामनगर समेत कुमाऊं के अलग-अलग पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों की बुकिंग में भारी कमी आई है।

विज्ञापन


इस वायरस की दहशत का आलम दवा, इलेक्ट्रिक, कलपुर्जे के अलावा केमिकल उद्योग जगत पर नजर आने लगा है। कारोबारियों की माने तो मामला लंबा खिंचा तो सिडकुल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कारोबार प्रभावित होना तय है। 
विज्ञापन


नैनीताल में होटल मनुमहारानी के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि जब से कोराना का प्रकोप बढ़ा है तभी से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के 20 से 30 फीसदी सैलानियों ने एडवांस बुकिंग कैंसिल करा दी है। इनमें कुछ सैलानी अमेरिका के भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग कैंसिल होने का सिलसिला जारी

नैनीताल होटल एसोसिएशन के पूर्व प्रवक्ता कमल जगाती और नैनी रिट्रीट के महाप्रबंधक डीएस जीना ने बताया कि बुकिंग कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। जीना ने बताया कि जो सैलानी होटल में आ भी रहे हैं वह भी वायरस को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।

अल्मोड़ा होटल एसोसिएशन के महासचिव हरीश जोशी और होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि विदेशी मेहमानों की बुकिंग में कमी आई है। रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान ने बताया कि कोरोना के चलते पर्यटक बुकिंग कैंसिल करा रहे है, अब तक 30 से 40 पर्यटक अपनी बुकिंग कैंसिल करा चुके है।

सीटीआर के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी ने डीएम पौड़ी व नैनीताल को पत्र लिखकर सचल दल मय आइसोलेशन वार्ड गठित करने को कहा है। कॉर्बेट के कर्मचारी मास्क पहनकर काम रहे है।

कच्चे माल से लेकर कलपुर्जों और केमिकल भी नहीं आ रहा

उधर, ऊधमसिंह नगर जनपद के औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कच्चे माल से लेकर कलपुर्जों और केमिकल नहीं आने से उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि यह प्रभाव 15 से 20 फीसदी तक है लेकिन कोरोना का मामला लंबा खिंचा तो कंपनियों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि कंपनियों के अधिकारी इस संबंध में अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बागेश्वर समेत कई इलाकों में सैनिटाइजर और मास्क नहीं पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

कोरोना के भय से महिला दिवस के कार्यक्रम स्थगित
बाल विकास विभाग ने कोरोनावायरस को देखते हुए बागेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। 

कोराना वायरस की वजह से दवा कंपनियां प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा वे कंपनियां भी प्रभावित हैं, जहां चाइना की मशीनें हैं। दवाओं में इस्तेमाल होने वाले केमिकल ज्यादातर चीन से आते हैं। केमिकल्स की उपलब्धता कम होने से दवा कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं। जब स्टॉक खत्म होगा तो दिक्कतें और बढ़ेंगी।
 - अशोक बंसल, अध्यक्ष, केजीसीसीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed