फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Two corona infected patients died in Rishikesh AIIMS and Roorkee

Coronavirus In Uttarakhand: गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या पहुंची 60

Thu, 23 Jul 2020 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jul 2020 09:43 PM IST
सार

  • सहारनपुर निवासी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति की मौत
  • 24 घंटे में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, चार स्थानीय लोग भी शामिल

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Two corona infected patients died in Rishikesh AIIMS and Roorkee
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। गुरुवार को एम्स ऋषिकेश, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, राजकीय चिकित्सालय रुड़की में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब मृतकों की संख्या 60 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (एम्स) में सहारनपुर निवासी निमोनिया व हाइपरटेंशन से ग्रसित कोविड पॉजिटिव 63 वर्षीय व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को सुबह दम तोड़ दिया। उधर, पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सैंपल जांच में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 4 स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि कालूवाला, सहारनपुर निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति को 19 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया था, जो हाइपरटेंशन, निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। संस्थान में भर्ती होने के बाद उनका कोविड सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बृहस्पतिवार को तड़के उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में कोरोना संक्रमित महिला की मौत

रुड़की में बृहस्पतिवार कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते बुधवार शाम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के करीब आधे घंटे बाद आई रिपोर्ट में महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार, सोलानी नदी के पास स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि हरिद्वार जिले में कोरोना संक्रमित की मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले कुछ संक्रमितों की मौतें जिले के बाहर के अस्पतालों में हुई हैं। उनकी जांच भी वहीं हुई थी।

ढंढेरा निवासी 50 वर्षीय महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। इसी बीच तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ थी। इसके चलते परिजनों ने बुधवार शाम महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया गया। साथ ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12.40 बजे महिला की मौत हो गई।

करीब आधे घंटे बाद आई रैपिड जांच रिपोर्ट में मृतका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 

फार्मा कंपनी होगी पाबंद, सभी कर्मचारियों का होगा टेस्ट 
जिस महिला की कोरोना से मौत हुई है, वह मंगलौर की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम करती थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि कंपनी को पाबंद करने की तैयारी की जा रही है। वहां कार्यरत सभी 90 कर्मचारियों का सैंपल लिया जाएगा। साथ ही मृतका के पति और बच्ची का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एसओपी के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed