फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Treatment of Covid patients will be cashless on Ayushman Golden Card in private hospitals

उत्तराखंड: निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर कैशलेस होगा कोविड के मरीजों का इलाज

Thu, 23 Jul 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jul 2020 01:30 AM IST
सार

  • राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण पंजीकृत अस्पतालों को जारी करेगा गाइडलाइन
  • बिना गोल्डन कार्ड वाले कोविड मरीजों से न्यूनतम खर्च ही लेंगे अस्पताल

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Treatment of Covid patients will be cashless on Ayushman Golden Card in private hospitals
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों का इलाज करने की अनुमति दे दी है। राज्य अटल आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड धारकों को पंजीकृत निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना में पंजीकृत निजी अस्पतालों को कोविड के मानकों का पालन कर कैशलेस इलाज की सुविधा देनी होगी।

विज्ञापन


निजी अस्पतालों में अन्य किसी बीमारी का इलाज करा रहा मरीज यदि कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे सरकार की ओर से तय किए गए कोविड अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे के अंदर मिले 451 संक्रमित, 5300 पहुंची मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पताल केंद्र की कोविड इलाज के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कर संक्रमित का इलाज कर सकते हैं। गोल्डन कार्ड वाले मरीजों को कैशलेस इलाज मिलेगा।

मेडिकल उपकरणों का ही देना होगा खच

वहीं, बिना गोल्डन कार्ड वाले मरीजों से निजी अस्पताल कोविड का इलाज करने के दौरान इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों का वास्तविक या न्यूनतम खर्च ही अतिरिक्त रूप से लेंगे।

अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में सांस और फ्लू से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए जो दरें निर्धारित हैं, उन्हीं दरों पर सरकार की ओर से निजी अस्पतालों को भुगतान किया जाएगा। शीघ्र ही इस बारे में अस्पतालों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
- डीके कोटिया, अध्यक्ष, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

पंजीकृत अस्पतालों में गोल्डन कार्ड वाले मरीजों को निशुल्क इलाज मिलेगा, जबकि बिना गोल्डन कार्ड वाले कोविड मरीजों से न्यूनतम खर्च ही लिया जा सकेगा। वहीं, अस्पतालों को कोविड इलाज की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। 
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed