Coronavirus: रेड जोन से आकर कोटद्वार में सब्जी बेच रहे नजीबाबाद के लोग, बाजारों में लगा रहे ठेली
- भीड़भाड़ वाले बाजारों में लगा रहे ठेली, कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश के रेड जोन जिले बिजनौर के नजीबाबाद से कई लोग कोटद्वार आने-जाने का ऑनलाइन पास बनाकर यहां पहुंच रहे हैं, और सब्जी बेचने के बाद लौट रहे हैं।
शासन ने रेड जोन से पास बनाकर आने वाले लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं, लेकिन दो दिनों से नजीबाबाद से कोटद्वार आकर कई लोग कोटद्वार के भीड़ भाड़ वाले बाजार गोखले मार्ग, पटेल मार्ग पर सब्जी की फड़ और ठेली लगाकर सब्जी बेच रहे हैं।
आलम यह है कि यूपी-उत्तराखंड की सीमा स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर नजीबाबाद के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उनको कोटद्वार आने की इजाजत दी जा रही है। लोग इनसे सब्जी भी खरीद रहे हैं ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
नजीबाबाद के लोगों के कोटद्वार में सब्जी बेचने की जानकारी नहीं है। मामला गंभीर है, इसे दिखवाया जा रहा है।
- योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार।