फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: Rudraprayag Village made Quarantine Center with own Expense

Corona In Uttarakhand: ग्रामीणों ने खुद तैयार किया क्वारंटीन सेंटर, टीवी, पंखे और सीसीटीवी भी लगाए

Tue, 12 May 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 May 2020 01:00 AM IST
सार

  • कोटी-मदोला में ग्रामीणों ने स्वयं बनाया क्वारंटीन सेंटर

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: Rudraprayag Village made Quarantine Center with own Expense
ग्रामीणों ने तैयार किया क्वारंटीन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के तल्लानागपुर पट्टी के ग्राम पंचायत कोटी-मदोला में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग से सुविधायुक्त होम  क्वारंटीन सेंटर तैयार किया है।

विज्ञापन


यहां 14 दिन तक रहने वाले लोगों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लॉकडाउन में प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से प्रवासी अपने-अपने गांव पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत कोटी-मदोला के क्षेत्र पंचायत सदस्य,  ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सहभागिता से होम क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इस सेंटर को बनाने के लिए गांव के चंद्रमोहन सिंह नेगी ने टेंट नि:शुल्क दिया है।

विज्ञापन

खाने की भी व्यवस्था

जबकि ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा सेंटर में टेलीविजन, पंखा, अलग-अलग शौचालय/बाथरूम की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य व अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, ग्राम प्रधान रोशनी देवी ने  बताया कि ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासियों को यहां होम क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि रेड जोन से आने वाले प्रवासियों के लिए गांव में क्वारंटीप सेंटर तैयार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी भगत सिंह नेगी ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में 20 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed