Coronavirus in Uttarakhand: एक हफ्ते में छह फीसदी घट गई संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर
- प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से कम हुई रिकवरी और संक्रमण की दर
- अल्मोड़ा में सबसे अधिक और ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे कम रिकवरी दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। बीते चार दिनों में 452 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिससे रिकवरी दर घट गई है। रिकवरी दर में एक सप्ताह में छह प्रतिशत कमी आई है। अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 98 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में सबसे कम 49 प्रतिशत रिकवरी दर है।
उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण अधिक होने से अब प्रदेश लॉकडाउन की स्थिति में पहुंच गया है। अनलॉक-1 के बाद से प्रदेश में संक्रमण कम होने से सक्रिय मामलों में स्थिरता आ गई थी लेकिन अब फिर से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4100 के पार, आज आए 120 नए मरीज
प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 4100 पार कर गया है। जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या तीन हजार है। एक सप्ताह में रिकवरी दर छह प्रतिशत कम हुई है। 10 जुलाई को प्रदेश की रिकवरी दर 81 प्रतिशत थी। जो अब 75 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
पांच जिलों में रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक
पांच जिलों में रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है। इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी व चमोली जिले शामिल हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे कम 49 प्रतिशत रिकवरी दर है।
प्रदेेश में 45 दिनों में संक्रमण की दर सबसे निचले स्तर 3.99 प्रतिशत पर आई है। 16 जून को प्रदेश में संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत थी। टिहरी जिले में सबसे अधिक संक्रमण दर 9.70 प्रतिशत है। जबकि चंपावत में यह दर 1.94 प्रतिशत है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि जिस रफ्तार से संक्रमित मामले आ रहे हैं, उसकी तुलना में प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है।