उत्तराखंड में कोरोना: संक्रमित मामले कम होने के साथ बढ़ रहा रिकवरी का ग्राफ, संक्रमण दर में कमी
प्रदेश में सैंपल जांच के साथ ही रिकवरी दर बढ़ने, संक्रमण दर और मरीजों की मौत में कमी से सरकार व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोविड सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले कम होने के साथ रिकवरी का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं संक्रमण दर घट रही है। प्रदेेश में तीसरी बार एक दिन में 41 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की गई है। रविवार को सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 7.42 दर्ज की गई।
प्रदेश में पिछले छह दिनों से लगातार संक्रमित मामले कम हो रहे हैं। जबकि संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। बैकलॉग की मौतों को छोड़कर 24 घंटे में मरीजों की मौतें भी कम हुई हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: 6173 मरीज हुए ठीक, सामने आए 3050 नए संक्रमित, 53 की मौत
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेेश में कोविडकाल को 62 सप्ताह का समय पूरा हो गया है। प्रदेश में संक्रमित मामले कम हो रहे हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। सैंपल जांच ज्यादा होने के साथ संक्रमण दर में कमी आई है। इसके बावजूद भी हमें सतर्कता को कम नहीं करना है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना है।
दिन संक्रमित रिकवरी संक्रमण दर
18 मई 4785 7019 12.59
19 मई 4492 7333 12.22
20 मई 3658 8006 10.50
21 मई 3626 8731 8.54
22 मई 2903 8164 9.15
23 मई 3050 6173 7.42
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी शुरू
कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों में ज्यादा होने की आशंका को देखते हुए सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार और हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग से 25-25 आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाएगी, यहां बच्चों को ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तरह की सुविधाएं होगी।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में अभी तक बच्चों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण के प्रभाव की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। हल्द्वानी व हरिद्वार में संक्रमित बच्चों के लिए अलग से आईसीयू बेड लगाए जाएंगे। पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी कमेटी और बाल विशेेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं। कमेटी की सिफारिश व सुझावों के आधार पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
20 दिनों में 0 से 9 आयु के 2044 बच्चे संक्रमित
कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई का महीना सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा। 1 से 20 मई तक 123868 लोग संक्रमित मामले मिले हैं, इनमें 0 से 9 आयु वर्ग के 2044 बच्चे भी शामिल रहे। जबकि 10 से 19 आयु वर्ग में 8661 बच्चे संक्रमित हुए हैं।