फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand: Quarantine Center for Garhwal Three and Kumaon two for migrants

Lockdown 4.0: प्रवासियों के लिए गढ़वाल में तीन और कुमाऊं में दो जगह बने क्वारंटीन सेंटर, ये है व्यवस्था

Fri, 22 May 2020 11:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 May 2020 11:15 AM IST
सार

  • गढ़वाल के प्रवासी हरिद्वार, कोटद्वार, मुनिकीरेती और कुमाऊं के प्रवासी हल्द्वानी और रुद्रपुर में रुकेंगे

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand: Quarantine Center for Garhwal Three and Kumaon two for migrants
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

बाहर से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था की गई थी कि सभी प्रवासियों को हरिद्वार में ही क्वारंटीन किया जाएगा, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से शासन को बताया गया कि जितनी बड़ी तादात में लोग आ रहे हैं, अकेले हरिद्वार में इन्हें क्वारंटीन करना संभव नहीं है।

विज्ञापन


इस पर देर रात तक शासन में विचार किया जाता रहा। फिर अलग-अलग जनपदों में व्यवस्था करने के आदेश दिए गए। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि गढ़वाल के लिए हरिद्वार, कोटद्वार, मुनिकीरेती और कुमाऊं के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर को सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन

हरिद्वार में चार जिलों के प्रवासी होंगे क्वारंटीन, होगी पूल जांच

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन कर सबका सैंपल लेने का अभियान भी शुरू कर दिया है। हरिद्वार में चार जिलों के प्रवासियों को क्वारंटीन कर उनकी जांच की कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाहर से आने वाले 230 लोगों के सैंपल लिए गए।

पूल के माध्यम से इन सैंपलों की जांच होगी। एक पूल में 20-20 सैंपल शामिल किए जाएंगे। यदि किसी ग्रुप की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर उसके सभी 20 सैंपलों की अलग-अलग जांच होगी।

डीएम सी रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार के अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली के प्रवासियों को हरिद्वार में क्वारंटीन कर उनकी मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है। क्वारंटीन करने के लिए हरिद्वार, ज्वालापुर, पिरान कलियर सहित पूरे जिले में 50 स्थानों की व्यवस्था की गई है।

सड़क मार्ग से आए 127 लोग भी क्वारंटीन

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात मुंबई से 1607 प्रवासियों को लेकर आई ट्रेन में सवार 479 लोगों को इसी व्यवस्था के तहत पिरान कलियर में क्वारंटीन किया गया। डीएम ने बताया कि जैसे-जैसे प्रवासियों की संख्या बढ़ती रहेगी, उन्हें निर्धारित स्थानों पर क्वारंटीन किया जाता रहेगा।

जब तक सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आ जाती, ये लोग इन्हीं सेंटरों में रहेंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो आइसोलेट कर इलाज किया जाएगा। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें घर भेज दिया जाएगा। क्वारंटीन सेंटरों में सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

मुंबई से आए 479 लोगों के अलावा सड़क मार्ग से आने 127 लोगों को भी संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया। इसमें नारसन बॉर्डर से 78, भगवानपुर काली नदी से 27 और मंडावर से 20 लोग शामिल हैं। ये लोग हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान से यहां आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed