फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: No restriction on new recruitment , only creation of new posts is ban

उत्तराखंड में नई भर्तियों पर नहीं केवल नए पदों के सृजन पर है रोक: सीएम त्रिवेंद्र

Thu, 11 Jun 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 10:21 PM IST
सार

  • केवल नए पदों के सृजन पर है रोक, पहले से मौजूद पदों पर नहीं है कोई रोक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: No restriction on new recruitment , only creation of new posts is ban
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई भर्तियों पर रोक नहीं लगाई है। केवल नए पदों के सृजन पर रोक लगाई गई है। पहले से सृजित पदों पर भर्ती पर कोई रोक नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को खर्चों पर कटौती को लेकर सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने नई भर्तियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों के साथ-साथ कतिपय विशिष्ट/तकनीकी कार्य के लिए सृजित वाहन चालक, माली, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मिस्त्री, लिफ्टमैन, एसी-मैकेनिक एवं अन्य इसी प्रकार से रिक्त होने वाले पदों पर समस्त सेवाएं बाह्य स्त्रोत से लेने की व्यवस्था के अनुरूप संविदा/आउटसोर्सिंग के आधार पर होंगी। बताया कि चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नई भर्ती पर सातवें वेतन आयोग ने पूर्व में ही रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारंभ की है। जिसके माध्यम से प्रदेश के युवा अपना काम शुरू कर सकते हैं। इसमें ऋण और अनुदान की व्यवस्था की गई है। अपने गांवों को वापस लौटे लोगों की आजीविका के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के खर्चों में की गई कटौती को लेकर उन्होंने मीडिया को बताया कि कोविड-19 से पैदा हुए हालातों से आय के साधन कम हो गए हैं। इसी लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जहां अधिक खर्चे हो रहे हैं, उन्हें कम किया जाए और आर्थिक हालात को देखते हुए कटौती की जाए। यह एक फेज है, जिससे निकलने के बाद सब सामान्य हो जाएगा।

बसों के लिए जल्द करेंगे बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि परिवहन निगम की बसों को चलाने की अनुमति है, लेकिन यात्रियों का अभाव है। सोशल डिस्टेसिंग के कारण कम सवारियां ही बैठाई जा सकती हैं, इसके चलते निगम अभी निर्णय नहीं ले पाया है। लेकिन इस संबंध में परिवहन मंत्री से वार्ता की जाएगी, कि कैसे जल्द बसों का संचालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed