फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News Today: Night Curfew in dehradun From 10: 30 PM To 5AM Now

देहरादून में कोरोना: अब रात 10.30 से सुबह पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, सीएम ने दिए निर्देश

Tue, 13 Apr 2021 06:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 06:52 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने नवरात्र, विवाह समारोह व रमजान को देखते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News Today: Night Curfew in dehradun From 10: 30 PM To 5AM Now
देहरादून में नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को देहरादून में नाइट कर्फ्यू साढ़े 10 बजे से सुबह पांच तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये निर्देश नवरात्र, शादी समारोह और रमजान पाक को ध्यान में रखकर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के बाद देहरादून शहर में रात 10 बजे से पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। लेकिन शासन-प्रशासन से मांग उठ रही थी कि नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से होना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों और शादियों का महीना है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को आए रिकॉर्ड 1925 संक्रमित, 13 की मौत, एक्टिव केस नौ हजार पार 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मुख्यमंत्री ने नवरात्र, विवाह समारोहों और रमजान पाक को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए नाइट कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दे दिए। ये उन्हीं स्थानों के लिए है जहां पहले से नाइट कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब देहरादून के जिलाधिकारी नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी करेंगे।

कोरोना वायरस: शराब पीने और नशा करने के वाले संक्रमित मरीजों को दवाइयों की देनी पड़ रही है अधिक खुराक

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, देहरादून नगर निगम और छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। उन्होंने नगर निगम को प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे तक शहर में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराएं: सीएम

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड गाइडलान का कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि कोविड से संबंधित नियमों का पालन करें। 

शादी वाले घरों को राहत
मुख्यमंत्री के निर्देशों से शादी वाले घरों को राहत मिलेगी। नाइट कर्फ्यू की वजह से उन्हें बैंड, वैडिंग प्वाइंट संचालकों के उलाहने झेलने पड़ रहे थे। आधे घंटे का और समय मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकेगी। वैसे सरकार ने शादी में 200 मेहमानों की संख्या पहले ही निर्धारित कर दी  थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed