फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand News Today: Corona Positive Uttar Pradesh Former DGP Hoshiar Singh dies in Kashipur

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह की काशीपुर में मौत

Wed, 28 Apr 2021 10:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Apr 2021 10:29 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। 1976 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी होशियार सिंह नोएडा में रहते थे। वह तीन दिन पूर्व काशीपुर में रामनगर रोड स्थित व्हाइट हाउस सोसायटी में रहने वाले अपने बेटे विक्रम बलवारिया से मिलने आए थे। काशीपुर पहुंचने से कुछ दूर पहले उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand News Today: Corona Positive Uttar Pradesh Former DGP Hoshiar Singh dies in Kashipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण की शिकायत पर उन्हें काशीपुर के एक कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


1976 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी होशियार सिंह नोएडा में रहते थे। वह तीन दिन पूर्व काशीपुर में रामनगर रोड स्थित व्हाइट हाउस सोसायटी में रहने वाले अपने बेटे विक्रम बलवारिया से मिलने आए थे। काशीपुर पहुंचने से कुछ दूर पहले उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेटे विक्रम को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे विक्रम ने पिता को मुरादाबाद रोड स्थित एक कोविड अस्पताल में भर्ती करा कराया, जहां बुधवार सुबह होशियार सिंह की मौत हो गई।

हरिद्वार: निरंजनी अखाड़े के कोरोना संक्रमित श्रीमहंत का निधन, एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम सांस

नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि बुधवार को मुरादाबाद रोड स्थित कोविड अस्पताल में ही एक अन्य कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। कोविड नियमों के तहत दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

हल्द्वानी में गर्भवती समेत 14 की मौत

हल्द्वानी निवासी सात महीने की गर्भवती समेत 14 कोविड पॉजिटिव मरीजों की बुधवार को एसटीएच में मौत हो गई। जिले में बुधवार को कोविड पॉजिटिव 665 नए केस आए। 

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी के छह, रामनगर के चार, गोरखपुर, मुरादाबाद, पिथौरागढ़ और चंपावत के एक-एक मरीज ने भी दम तोड़ा है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बुधवार को 1728 के सैंपल लिए गए। 2996 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

एसटीएच में सभी 425 बेड भरे
सुशीला तिवारी अस्पताल में 425 बेड कोविड पॉजिटिव मरीजों से फुल हो गए हैं। यहां भर्ती 120 मरीजों की हालत गंभीर है जबकि 32 की हालत अतिगंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed