फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Many Trains Cancelled during Covid 19 Pandemic

उत्तराखंड: देहरादून-काठगोदाम समेत रेलवे ने कई एक्सप्रेस ट्रेनें कीं निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट...

Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 10:37 PM IST
सार

  • पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05043) 30 अप्रैल से और काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी(05044) एक मई से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी। 
     

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Many Trains Cancelled during Covid 19 Pandemic
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे ने पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05043) 30 अप्रैल से और काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी(05044) एक मई से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी(02091) 30 अप्रैल और काठागोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी (02092) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस को निरस्त किया गया है। लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी (05059) 30 अप्रैल और आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी (05060) 30 अप्रैल से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए संक्रमित मिले, 85 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 48 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331) 30 अप्रैल और मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05332) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05333) और मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी((05334) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। मुरादाबाद-काशीपुर विशेष गाड़ी (05353) 30 अप्रैल और काशीपुर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05354) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। पीलीभीत-टनकपुर विशेष गाड़ी (05341) 30 अप्रैल  और टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी (05342) 30 अप्रैल से तक निरस्त रहेगी।


रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों को बांटे गए फेसशील्ड
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अधिकारियों, कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने मुहैया कराने के बाद अब फेसशील्ड भी मुहैया कराया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को फेसशील्ड मुहैया करा दी गई है और सभी अधिकारियों कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे ड्यूटी के दौरान फेसशील्ड लगाकर ही रखें ताकि खुद को संक्रमण से बचा सके।

अन्य शहनों को जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या
राजधानी समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रवासियों का अपने घरों के जाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। यही वजह है कि देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के यात्री राप्ती गंगा और उपासना जैसी ट्रेनों से अपने घरों को जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed