फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Lawsuit Filed Against Absconded 20 corona infected patients from Covid care center in Tehri

उत्तराखंड: टिहरी में कोविड केयर सेंटर से फरार हुए 20 मरीज, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Apr 2021 12:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Apr 2021 12:33 AM IST
सार

पुलिस श्रीदेव सुमन अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से फरार चल रहे कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुट गई है, लेकिन मोबाइल से भी पुलिस किसी की भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। सुरक्षा की दृष्टि से अब कोविड केयर सेंटर में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Lawsuit Filed Against Absconded 20 corona infected patients from Covid care center in Tehri
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

श्रीदेव सुमन अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती 20 कोरोना संक्रमित मरीजों के फरार होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चल रहे कोरोना संक्रमितों की तलाश में जुट गई है, लेकिन मोबाइल से भी पुलिस किसी की भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। सुरक्षा की दृष्टि से अब कोविड केयर सेंटर में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई हैं। अस्पताल से कोरोना संक्रमितों के भागने पर स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कर्फ्यू के बाद और बढ़ी सख्ती, शादी में केवल 100 लोग ही होंगे शामिल, मास्क न पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। कोविड केयर सेंटर में बीते दिन 38 लोग भर्ती थे, लेकिन शनिवार शाम को 20 लोग वहां से फरार हो गए। मरीजों के गायब होने का पता अस्पताल प्रशासन को रात में उस वक्त चला जब वहां भोजन परोसने कर्मचारी पहुंचे। अधिक भोजन वापस बचने पर वार्ड में भर्ती संक्रमितों की गिनती की गई, तो 20 लोग वहां से नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू : आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज सब कुछ बंद, तस्वीरों में देखें...

संक्रमित मरीजों के फरार होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर देर रात एसडीएम युक्ता मिश्रा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। आसपास के क्षेत्रों में फरार चल रहे संक्रमितों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। जो लोग फरार हुए उनमें दो उत्तराखंड, चार उत्तर प्रदेश, सात राजस्थान, तीन हरियाणा और चार लोग उड़ीसा के रहने वाले हैं।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही तलाश

रविवार को सीएमओ डा. सुमन आर्य ने कोविड केयर सेंटर पहुंचकर सीएमएस डा. नीरज राय से जानकारी ली।  पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फरार चल रहे मरीजों की तलाश में ऋषिकेश, हरिद्वार तक छान मारा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। सीएमएस डा. राय की ओर से फरार चल रहे मरीजों के खिलाफ तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरार चल रहे मरीजों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

टिहरी में डीसीबी की नई टिहरी शाखा हेगी बंद
टिहरी जिला सहकारी बैंक के मुख्य शाखा में एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर मुख्य शाखा सोमवार को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बैंक के महाप्रबंधक सौ सिंह ने बताया कि शनिवार को बैंक में तैनात एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन बैंक को सैनिटाइज किया गया। बताया कि सोमवार को  बैंक पूरी तरह से बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed