फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news : CM Tirath Called Up Emergency meeting For covid 19

उत्तराखंड: कर्फ्यू के बाद और बढ़ी सख्ती, शादी में केवल 100 लोग ही होंगे शामिल, मास्क न पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा

Mon, 19 Apr 2021 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Apr 2021 12:30 AM IST
सार

अब प्रदेश में विवाह समारोह में 200 नहीं केवल 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों को तोड़ने और मास्क न पहनने पर जुर्माने की राशि भी 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये कर दी गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news : CM Tirath Called Up Emergency meeting For covid 19
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने रविवार शाम अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। शनिवार को दो दिन के कर्फ्यू के आदेश के बाद अब प्रदेश सरकार ने और सख्ती बढ़ा दी है। अब प्रदेश में विवाह समारोह में 200 नहीं केवल 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों को तोड़ने और मास्क न पहनने पर जुर्माने की राशि भी 300 रुपये से बढ़ा कर 500 रुपये कर दी गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू : आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आज सब कुछ बंद, तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन


सरकार ने 15 अप्रैल को जारी एसओपी में विवाह समारोहों सहित अन्य आयोजनों में लोगों के एकत्रित होने की अधिकतम सीमा 200 तय की थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब इस फैसले को सरकार ने बदल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू : कुंभनगरी हरिद्वार में बंद रहीं दुकानें, सूने पड़े घाट, गायब हुई कुंभ की रौनक, तस्वीरें

वहीं, सीएम ने कहा कि कोविड 19 के उपचार से संबंधित दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की टेस्ट , ट्रैक और ट्रीट ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को होम आइसोलेशन में कोविड किट तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को 24 घंटे कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों की व्यवस्था पर ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा के लिए नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल के लिए यह व्यवस्था की जाए। वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी स्पष्ट किया कि चारधाम के लिए तीन नहीं, सिर्फ एक ही टेस्ट की रिपोर्ट जरूरी है।

आर्थिकी को बचाने की कार्ययोजना बनेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों से प्रदेश की आर्थिकी को नुकसान होने की आशंका है। इस नुकसान को कम से कम करने की कार्ययोजना तत्काल बनाई जाए।

भविष्य में स्थिति ज्यादा न बिगड़ने देने के लिए वर्तमान में लागू गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सीमा पर जरूरत के हिसाब से चेकपोस्ट स्थापित करने और बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी आने की अनुमति न देने, अधिक से अधिक टेस्टिंग पर फोकस करने को भी कहा गया है।
-तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

हर जिले में कोविड केयर सेंटर और आईसीयू बेड बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। विशेष तौर पर देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी में बेड की संख्या काफी बढ़ाई जा रही है। बड़े अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को भी 100-100 बेड की अतिरिक्त क्षमता सृजित करने को कहा गया है। देहरादून, रुड़की व काशीपुर में तीन आक्सीजन जनरेशन प्लांट कार्यरत हैं। इनके अतिरिक्त आठ नए आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। हर जिले को 20-20 डाक्टर मिल जाएंगे।
-डॉ.पंकज पांडेय, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed