फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 549 infected Found,15 death, number of patients crossed 57 thousand

Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में 549 संक्रमित मिले, 15 की मौत, मरीजों की संख्या 57 हजार पार 

Fri, 16 Oct 2020 08:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Oct 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 549 infected Found,15 death, number of patients crossed 57 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत हुई है और 549 संक्रमित मिले हैं। इस बीच 524 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 5692 हो गई है। अब तक 50 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 11262 सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि 549 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 183 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 86, चमोली में 73, पौड़ी में 41, हरिद्वार में 28, रुदप्रयाग में 26, अल्मोड़ा में 22, चंपावत में 22, टिहरी में 20, ऊधमसिंह नगर में 14, उत्तरकाशी में 14, पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर जिले में नौ मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: सरकारी से ज्यादा निजी अस्पतालों में हो रही कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 15 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में एक, दून मेडिकल कॉलेज में दो, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में पांच, कैलाश हॉस्पिटल में चार, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में दो मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। अब मरने वालों की संख्या 829 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 57042 हो गई है। इसमें 50155 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 5692 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

कोविड-19 के प्रभाव की पड़ताल करेगी सरकार

सरकार कोविड-19 का प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करेगी। अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने वर्ष 2020-21 के आर्थिक सर्वे में इस मामले को प्रमुखता से लिया है। प्रदेश के बजट सत्र में ही अर्थ एवं संख्या निदेशालय की ओर से तैयार किए जाने वाले आर्थिक सर्वे को सदन के पटल पर रखा जाता है।

इस सर्वे के जरिए प्रदेश सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति को भी सामने रखती है। इस बार के आर्थिक सर्वे में कोरोना-19 के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का मुख्य रूप से आकलन किया जाएगा।

नियोजन विभाग के मुताबिक कोविड-19 के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था हर स्तर पर प्रभावित हुई है। प्रदेश की जीडीपी में भी भारी कमी दर्ज की गई है और औद्योगिक क्षेत्र खासा प्रभावित हुआ है। ऐसे में कोविड-19 के प्रभाव का आकलन करना जरूरी है। 

कोविड जारी रहा तो क्या करेंगे, सामने आएगा रोड मैप

आर्थिक सर्वे में कोविड-19 संक्रमण का दौर जारी रहने पर प्रदेश सरकार अब तक के अनुभव के आधार पर तैयार किया जाने वाला रोडमैप एक खास हिस्सा होगा। अभी तक यह भी सामने आया है कि प्रदेश सरकार का स्वास्थ्य पर खर्च कम रहता आया है। इससे कोविड के दौरान प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक बजट का प्रबंध भी करना पड़ा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार का विकास के लिए बजट कम रहता है और इसका नुकसान भी राज्य को अब तक उठाना पड़ा है। ऐसे में कोविड के दौर में फोकस क्षेत्र का भी आर्थिक सर्वे में स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा। 

अन्य राज्यों के श्रेष्ठ प्रदर्शन का भी जिक्र होगा
आर्थिक सर्वे में यह भी सामने आएगा कि कोविड-19 से निपटने के लिए अन्य राज्यों का श्रेष्ठ प्रदर्शन क्या रहा। नियोजन विभाग के मुताबिक यह भी देखा जाना जरूरी है कि उपलब्ध संसाधनों का अन्य राज्यों से किस तरह से उपयोग किया और उत्तराखंड में किस तरह। आर्थिक सर्वे में तुलनात्मक रूप से यह रिपोर्ट सामने रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed