फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 423 new infected Found, 18 patients died in 24 hours

Coronavirus in Uttarakhand: 423 नए संक्रमित मिले, 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत

Thu, 15 Oct 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 423 new infected Found, 18 patients died in 24 hours
corona - फोटो : पीटीआई

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। आज 423 नए संक्रमित मारीज मिले हैं। वहीं, संक्रमितों की तुलना में दोगुने से ज्यादा मरीज आज डिस्चार्ज हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 56493 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 11586 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 150 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 62, अल्मोड़ा में 49, हरिद्वार में 37, पौड़ी में 28, ऊधमसिंह नगर में 22, उत्तरकाशी में 21, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ में 12, बागेश्वर में आठ, चंपावत जिले में पांच कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: पूर्णागिरि धाम के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी वेबसाइट पर कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में 833 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 49631 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 5682 हो गई है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की रिकवरी दर 87.85 फीसदी हो गई है। 

उत्तराखंड में रिकवरी बढ़ी, संक्रमण दर में कमी

अनलॉक-5 में प्रदेश की रिकवरी और संक्रमण दर में सुधार हुआ है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर लगभग 87.0 हो गई है। जबकि संक्रमण दर सात प्रतिशत कम हुई है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है। 

अनलॉक-5 से पहले प्रदेश में संक्रमण दर 7.09 प्रतिशत थी। जो अब घट कर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, रिकवरी दर में 80 प्रतिशत से बढ़ कर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है। प्रदेश में मात्र 13 प्रतिशत सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

एक अक्तूबर से लागू अनलॉक-5  में अब तक 1.30 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई है। इसमें 7187 संक्रमित मिले हैं। प्रतिदिन औसतन 10 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। जांच के आधार पर कोरोना मरीज कम मिलने से संक्रमण दर में कमी आई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की औसत दर 8.07 प्रतिशत है। 

कोरोना मृत्यु दर रोकने को निजी अस्पतालों के साथ बनाई रणनीति

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर रोकने के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों के साथ बृहस्पतिवार को रणनीति बनाई। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि हर हाल में मरीजों की मौतें रुकनी चाहिए। इसके लिए निजी अस्पताल केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी ट्रीटमेंट प्रोटोकाल के अनुसार संक्रमित मरीजों का इलाज करें। वहीं, डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाए।

बृहस्पतिवार को सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले के सभी निजी अस्पतालों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ रही मौत पर निजी अस्पतालों से फीड बैक लिया गया।

सचिव ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि संक्रमित मरीजों के ऊपर विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed