फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand roadways buses stopped operating for neighboring states including UP

उत्तराखंड में कोरोना : यूपी सहित पड़ोसी राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन बंद

Sun, 09 May 2021 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 May 2021 09:20 AM IST
सार

 इसके पीछे मुख्य वजह यूपी में बाहरी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना है। अब परिवहन निगम की बसें केवल राज्य के भीतर और चंडीगढ़ के लिए ही चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Uttarakhand roadways buses stopped operating for neighboring states including UP
उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा बंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा बंद हो गई है। इसके पीछे मुख्य वजह यूपी में बाहरी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगना है। अब परिवहन निगम की बसें केवल राज्य के भीतर और चंडीगढ़ के लिए ही चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। इस वजह से यूपी में उत्तराखंड रोडवेज की बसों की आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल

चूंकि दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसें यूपी से होकर गुजरती हैं, इसलिए उनकी आवाजाही भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बंद कर दी है।

केवल चंडीगढ़ के लिए ही बस सेवा

अब केवल चंडीगढ़ के लिए ही बस सेवा चल रही है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक तकनीकी एवं संचालन दीपक जैन ने बताया कि यूपी में बसों की आवाजाही बंद होने की वजह से बाकी राज्यों की बस सेवा भी फिलहाल बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर राज्यों के लिए बसें यूपी से ही होकर ही गुजरती हैं। चंडीगढ़ के लिए सवारियों की संख्या के आधार पर बस सेवा संचालित की जा रही है। इसके अलावा राज्य के भीतर बस सेवा संचालित की जा रही है।

परिवहन निगम का आर्थिक नुकसान फिर चरम पर

पिछले साल के लॉकडाउन के बाद से अभी परिवहन निगम घाटे से उबर भी नहीं पाया था कि इस बार के कोरोना कर्फ्यू ने एक बार फिर निगम को तगड़ा झटका दिया है। पूर्व में यात्री संख्या 50 प्रतिशत तक सीमित करने के बाद परिवहन निगम को करीब 40 फीसदी का नुकसान हुआ था।

अब विभिन्न राज्यों के लिए बस सेवा बंद होने के बाद निगम की आय बिल्कुल जमीनी स्तर पर आ गई है। लगातार घाटे की वजह से पांच महीने से परिवहन निगम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। अब निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व अन्य खर्चों के लिए सरकार का मुंह ताक रहा है।

डिपो की बसों के हिसाब से लगेगी ड्यूटी

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय महामंत्री अशोक चौधारी ने महाप्रबंधक कार्मिक आरपी भारती से वार्ता की। वार्ता के बाद तय हुआ कि जिस डिपो की जितनी बसें संचालित होंगी, उसी हिसाब से ड्राइवर-कंडक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही 25 प्रतिशत अतिरिक्त चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अन्य को उसी हिसाब से उपस्थित माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed