कोरोना संक्रमण : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त, 12वीं की स्थगित
उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई दी गई है।
विस्तार
परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की आगामी चार मई से होने वाली परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में आए रिकॉर्ड 2757 नए संक्रमित मरीज, 37 की मौत
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद ने बताया है कि उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
उत्तराखंड : रविवार को प्रदेश में रहेगा पूर्ण कर्फ्यू, अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लगेगा
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
शिक्षा मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के स्तर से अंतिम निर्णय लिया गया
शिक्षा सचिव आरमीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक इस संबंध में मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा था। शिक्षा मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के स्तर से इस पर अंतिम निर्णय लिया गया।
शिक्षा सचिव आरमीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक सीबीएसई की तर्ज पर इन परीक्षाओं को निरस्त एवं स्थगित करने की सिफारिश की गई थी।
इसमें 10वीं के बच्चों को पिछले परर्फोरमेंस के आधार पर पास माना जाएगा। जबकि 12 वीं के छात्रों की परीक्षा के लिए स्थिति कुछ सामान्य होने के बाद अलग से परीक्षा तिथि तय की जाएगी।
दो लाख 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी
उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में दो लाख 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 10 वीं में 148355 एवं 12 वीं में 122184 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इनकी परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।