#Ladengecoronase : संक्रमितों की जान बचाने में जुटे अनजान फरिश्ते, प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कर रहे प्रेरित
टीम के सदस्य प्रदेशभर में स्वस्थ हो चुके कोविड संक्रमितों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोविड प्लाज्मा टास्क फोर्स खामोशी के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रही हैं। टीम के सदस्य प्रदेशभर में स्वस्थ हो चुके कोविड संक्रमितों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही हेल्पलाइन के माध्यम से कोविड संक्रमितों तक प्लाज्मा भी पहुंचा रहे हैं।
उत्तराखंड : देहरादून के एफआरआई कैंपस में 107 लोग कोरोना संक्रमित, बाहरी लोगों का प्रवेश बंद
कोविड की नई लहर के बाद प्लाज्मा डोनेट करने वालों का टोटा हो गया था। लोग प्लाज्मा के लिए दर-दर भटक रहे थे। ऐसे में ब्लड वालंटियर हरिद्वार, ब्लड फ्रेंड्स देहरादून और रक्त मित्र उत्तराखंड ने एक 50 सदस्यीय कोविड प्लाज्मा टास्क फोर्स का गठन किया। टीम के दस सदस्य स्वास्थ्य हो चुके लोगों के डाटा को सूचीबद्ध करते हैं।
उत्तराखंड : आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है सरकार, कुछ मंत्रियों ने दिया जोर
दस महिला सदस्यीय इन लोगों को कॉल कर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वहीं, पांच सदस्यीय टीम सोशल मीडिया पर लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए जागरूक करती है। साथ ही प्लाज्मा हेल्पलाइन नंबर भी शेयर करती है। कोविड प्लाज्मा टास्क फोर्स के संचालक शेखर सतीजा ने बताया कि उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप भी हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर प्लाज्मा के लिए जरूरतमंदों की कॉल आती है
इसको पांच सदस्य संचालित करते हैं। ग्रुप में डोनर को जोड़ दिया जाता है। हेल्पलाइन नंबर पर प्लाज्मा के लिए जरूरतमंदों की कॉल आती है। इसके बाद ब्लड ग्रुप और जरूरतमंद के संपर्क सूत्र की जानकारी ग्रुप में साझा की जाती है।
फिर नजदीकी डोनर जरूरतमंद के लिए प्लाज्मा उपलब्ध कराता है। फोर्स के संचालन में ब्लड फ्रेंड्स के सुमित गर्ग गुरमीत सिंह और रक्त मित्र उत्तराखंड के आकाश छाबड़ा और मोहित सेठी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
रोज आती है 500 कॉल, अब तक 120 तक पहुंचाया प्लाज्मा
ब्लड वालंटियर हरिद्वार के संयोजक अनिल अरोड़ा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना प्रदेशभर से प्लाज्मा के लिए 500 कॉल आती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड प्लाज्मा टास्क फोर्स ने अब 120 जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध कराया है। एक व्यक्ति की ओर से डोनेट किया गया प्लाज्मा दो कोविड संक्रमितों के काम आता है।
कोविड टास्क फोर्स का हेल्पलाइन नंबर - 7500785007